जिला मुंगेर से शैलेश कुमारी जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि मुंगेर जिले के हवेली -खड़गपुर अनुमंडल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एस एस बी यानि शसत्र सीमा बल के जवानों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर, डॉ अखिलेश कुमार एवं एस एस बी के इंस्पेक्टर डीएस कारपी के नेतृत्व में वृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया . इस वृक्षा रोपण कार्यक्रम में एस एस बी के दर्जनों जवान एवं अस्पताल के दर्जनों कर्मचारी द्वारा वृक्षा रोपण का कार्य किया गया . दोस्तों अगर आप भी इस तरह की जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरुर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर .
विपिन कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के शहर हो या गांव सभी जगहो पर मच्छरो का प्रकोप देखने को मिल रहा है,खासकर ग्रामीन क्षेत्रो मे परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीन इलाको के अस्पताल मे ब्लड जांच की समुचित व्यवस्था नही है इसके लिए लोगो को जिला मुख्यालय की ओर रुख करना पड़ता है जिसमे ग्रामीणो को दवा एवं जांच के पैसे से ज्यादा अाने-जाने मे किराये के रूप मे देना होता है। यदि ग्रामीन क्षेत्रो मे मच्छर रोधी दवा का छिड़काव सही से किया जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा और मच्छरो से लोगो को निजात भी मिल जाएगा।
जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की अन नगरी मुंगेर एक ऐतिहासिक एवम धार्मिक स्थल के रूप में प्रशिद्ध है। इस शहर की खूबसूरती की चर्चा लोग दूर-दूर तक करते थे चौड़ी सड़के एवम साफ सुधरी शहर मुंगेर की पहचान थी आज इस शहर की कई महत्व्पूर्ण सड़के जर्जर हो गई है। आधी आबादी को शुद्ध पेजल नहीं मिल रहा है। नालीयो की भी सफाई नहीं हो रही है पहली बारिस में ही सफाई वयवस्था की पोल खुल गई ये समस्या आज लोगो के लिए काफी परेशानी का कारन बन गया है कई जगह सड़कों पर कूड़ा-कचड़ा का ढेर नजर आ रहा है बीच सड़क पर सब्जी,फल बिक्रेता एवं ऑटो चालक की मनमानी से सड़क जाम रहता है इतना ही नहीं बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था लोगो के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।
मुंगेर जिला से मोहम्मद आसिफ रेहान जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि लम्बे समय से पड़ रही गर्मी के बाद कल मुंगेर में झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से बारिश नहीं होने के कारन लोगों को खुजली जैसी बीमारी उतपन्न हो गई थी और लोग काफी परेशान थे लेकिन बारिश होने से इस सारी समस्याओ से लोगो को राहत मिली। दोस्तों अगर आप भी इनकी तरह पहली बारिश का अनुभव मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।
Transcript Unavailable.
जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी कहते है कि मुंगेर के पुरे जगह में फैला है योग का संदेश, मुंगेर के कण-कण में योग बसा हुअा है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति मुंगेर में हो ,जिसने कभी मुंगेर में योगाभ्यास का लाभ न लिया हो।मुंगेर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के स्वागत हेतु अाज मंगलवार 21 जून को योगाभ्यास कराया गया।योग दिवस को लेकर अाज सभी शहरो के सरकारी-गैरसरकारी, धार्मिक-अध्यात्मिक स्थलो पर योगाभ्यास शिविर लगाया गया है।
शैलेश कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि विश्व योग दिवस कल,सारी तैयारियां पूरी। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के सेमिनरी में कल विश्व योग दिवस के अवसर पर योगा का कार्यक्रम रखा गया है जो सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक संचालित होगा।इस अवसर पर बिहार योग विद्यालय के आचार्यो के द्वारा बच्चे एवं स्थानीय लोगो को योग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। वही सुबह में प्रभात फेरी निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुआ पुनः सेमिनरी के प्रांगण में जायेगा और वहां योग कार्यक्रम को संचालित किया जायेगा।अगर आप भी इस तरह की जानकारी साझा करना चाहते है तो हमारे निशुल्क नंबर 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे।
जिला मुंगेर से राजीव कुमार ठाकुर मुंगेर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की सदर अस्पताल के अंदर टेली मेडिसिन सेंटर मे लाखो की चोरी हो गयी। मुंगेर मे इन दिनो चोरी की घटना बढ़ गयी है और जिला पुलिस मुकदर्शक बनी है इस घटना से अाम जनता परेशान है वही चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है हद तो तब हो गयी जब रविवार को अस्पताल परिसर के अंदर और सिविल सर्जन कार्यालय के नीचे टेली मेडिसिन सेंटर मे लाखो के सामन की चोरी हो गयी अाज सुबह जब अस्पताल के कर्मचारी काम पर अाये तो टेली मेडिसिन सेंटर का ताला टूटा पाया और उसके अंदर रखे लैपटॉप ,जांच की मशीन गायब थी। अस्पताल के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की घटना की जानकारी नजीदीकी थाना को दे दी गयी पुलिस छानबीन कर रही है
दीपक कुमार अार्य,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि हाल ही मे केंद्र सरकार द्वारा उजवाला योजना शुरू किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बी पी एल परिवार की महिलाओ को फ्री मे एल पी जी गैस कनेक्शन मुहैया कराना है.इस योजना से अाधी अाबादी यानी महिला को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही वर्तमान समय के सबसे बड़े पर्यावरण समस्या के वैश्विक तापमान से भी छुटकारा मिलेगा। इस योजना के तहत कोई भी महिला अपना बी पी एल कार्ड तथा उचित कागजात को संगलन कर अपने निकटतम गैस वितरक से मुफ्त मे गैस कनेक्शन पा सकते है
जिले मुंगेर, से विपिन कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की मुंगेर सदर प्रखंड स्थित क्षेत्र के सदर अस्प्ताल में हर साल लाखो की दवाइयां ख़राब हो जाती है इसके बाद किसी खाई में फेक दिया जाता है या आग के हवाले क्र दिया जाता है अस्प्ताल में प्रायः दवाओं की कमी बताई जाती है जिस कारण मरीजों को अस्प्ताल से मिलने वाली दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ती है। अस्प्ताल के पिछले भाग में लाखो रूपये की ख़राब दवाएं फेंकी गई है। यहाँ के निवासी गोपाल यादव ने बताया की शुक्रवार को वो अपना खांसी का इलाज करवाने गए थे। उसे देखने के बाद चिकत्सक ने पुर्जे में कफ सिरप लिख दिया जब वे काउंटर पर गए तो उन्हें बताया गया की कफ सिरप खत्म हो गया है और वो बाहर से खरीद ले। मरीजों को काउंटर में बताया जाता है की दवा नहीं है किन्तु कुछ दिन बाद वही दवा ख़राब होकर सामने आने लगता है। संसद प्रवास केंद्र के बाथरूम के समीप दर्जन भर कई प्रकार की ख़राब हो चुकी दवाइयां छिपा कर रखा गया है जिसकी कीमत लाखो रूपये आंकी जा रही है। पिछले साल भी दवाएं ख़राब हो चुकी थी और इस साल जनवरी और फ़रवरी में भी दवाएं ख़राब हो चुकी है।
