जिला मुंगेर से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की अन नगरी मुंगेर एक ऐतिहासिक एवम धार्मिक स्थल के रूप में प्रशिद्ध है। इस शहर की खूबसूरती की चर्चा लोग दूर-दूर तक करते थे चौड़ी सड़के एवम साफ सुधरी शहर मुंगेर की पहचान थी आज इस शहर की कई महत्व्पूर्ण सड़के जर्जर हो गई है। आधी आबादी को शुद्ध पेजल नहीं मिल रहा है। नालीयो की भी सफाई नहीं हो रही है पहली बारिस में ही सफाई वयवस्था की पोल खुल गई ये समस्या आज लोगो के लिए काफी परेशानी का कारन बन गया है कई जगह सड़कों पर कूड़ा-कचड़ा का ढेर नजर आ रहा है बीच सड़क पर सब्जी,फल बिक्रेता एवं ऑटो चालक की मनमानी से सड़क जाम रहता है इतना ही नहीं बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था लोगो के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।
