विपिन कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के शहर हो या गांव सभी जगहो पर मच्छरो का प्रकोप देखने को मिल रहा है,खासकर ग्रामीन क्षेत्रो मे परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीन इलाको के अस्पताल मे ब्लड जांच की समुचित व्यवस्था नही है इसके लिए लोगो को जिला मुख्यालय की ओर रुख करना पड़ता है जिसमे ग्रामीणो को दवा एवं जांच के पैसे से ज्यादा अाने-जाने मे किराये के रूप मे देना होता है। यदि ग्रामीन क्षेत्रो मे मच्छर रोधी दवा का छिड़काव सही से किया जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा और मच्छरो से लोगो को निजात भी मिल जाएगा।
