जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी कहते है कि मुंगेर के पुरे जगह में फैला है योग का संदेश, मुंगेर के कण-कण में योग बसा हुअा है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति मुंगेर में हो ,जिसने कभी मुंगेर में योगाभ्यास का लाभ न लिया हो।मुंगेर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के स्वागत हेतु अाज मंगलवार 21 जून को योगाभ्यास कराया गया।योग दिवस को लेकर अाज सभी शहरो के सरकारी-गैरसरकारी, धार्मिक-अध्यात्मिक स्थलो पर योगाभ्यास शिविर लगाया गया है।
