दीपक कुमार अार्य,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि हाल ही मे केंद्र सरकार द्वारा उजवाला योजना शुरू किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बी पी एल परिवार की महिलाओ को फ्री मे एल पी जी गैस कनेक्शन मुहैया कराना है.इस योजना से अाधी अाबादी यानी महिला को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही वर्तमान समय के सबसे बड़े पर्यावरण समस्या के वैश्विक तापमान से भी छुटकारा मिलेगा। इस योजना के तहत कोई भी महिला अपना बी पी एल कार्ड तथा उचित कागजात को संगलन कर अपने निकटतम गैस वितरक से मुफ्त मे गैस कनेक्शन पा सकते है
