मुंगेर से सैलेश कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर जिले के हवेली,खड़गपुर अनुमंडल मे अाज प्रशासन की ओर से सामूहिक रोजा इफ्तियार पार्टी का अायोजन किया गया है,इसकी जानकारी खड़गपुर अनुमण्डल पदाधिकारी ने दी,इन्होंने कहा कि इफ्तियार पार्टी से अापसी भाईचारा बढ़ता है।
जिला मुंगेर से शैलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की मुंगेर जिला के हवेली खडगपुर थाना अंतर्गत रखीथा गांव मे बीती रात शंभुनाथ के घर मे अज्ञात चोरो द्वारा दो मोबाइल ,एक एलीडी प्लेयर ,एक ओडियो प्लेयर एवं पॉकेट से 300 राशि की चोरी कर ली गयी। इसकी सूचना हवेली खडगपुर थाना को दे दी गयी है मामले की छानबीन चल रही है
मुंगेर जिले से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि फलों के राजा अाम से भी महँगा हो गया लाल टमाटर। मुंगेर प्रखण्ड में इन दिनों सब्जी मंडियों में टमाटरो के भाव ऐसे चढ़ गये है क़ी फलों के राजा अाम भी शर्मिन्दा है। टमाटर का खुदरा भाव 60 से 80 रुपये तक पहुंच गया है जबकि मालदा अाम का भाव 40 से 50 प्रति किलो है। ये भाव पूरे बरसात तक बनी रहेगी,जब तक लोकल टमाटर की फसल नही अा जाती है,अभी टमाटर का मौसम नही है इसलिए हर मंडी मे हाईब्रिड टमाटर ही मिल रही है। इसी तरह की जानकारी हमारे साथ साझा करे,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड देकर।
मुंगेर से विपिन कुमार जी कहते है कि बिहार के मुख्य मंत्री अभी पूर्ण शराब बंदी के लिए है लोगो से बात कर रहे है,ये वास्तव मे सराहनीय है। शराब जैसे नशीले पदार्थो से न जाने कितने परिवार बर्बाद हो चुके है,दुखद है कि ये बर्बादी अाज भी कई देशो में जारी है। इससे सिर्फ परिवारों की ही नही बल्कि देश के संसाधनों की भी बड़ी क्षति होती है। अजीब बात तो यह है कि सरकार इसे अाय का श्रोत मानकर कर नजरअंदाज कर रहे है।
जिला मुंगेर,से बिपिन कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की "सिंचाई योजना जैसे-तैसे" हमारे देश के किसान बदहाली का शिकार है आखिर किसान करे भी तो क्या करे। केंद्र सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण आकड़े अनुसार हर दो में से एक किसान कर्ज लिए हुए है लगातार कर्ज के बढ़ने से किसानों के आत्महत्या की घटनाएं भी बढ़ रही है। बैंकों द्वारा किसानों को आसानी कर्ज मुहैया नहीं कराया जाता है जिस कारण उन्हें सूदखोरों से अधिक ब्याज पर ऋण लेना पड़ता है। सूखे जैसी प्राकृतक आपदा के कारण किसानों द्वारा खेती पर खर्च की गई राशि भी प्राप्त नहीं हो पाती है। सरकार द्वारा सिचाई योजना योजना पर करोड़ो रुपये खर्च किये गए है लेकिन धरातल पर योजना की स्थिति कुछ और ही है। अधिकतर सिंचाई योजना पर ठेकेदारी के अलावा कुछ नहीं हुआ। सिंचाई योजना को जैसे तैसे पूरा कर पैसे की निकासी कर ली गई है| दोस्तो अाप भी अपने विचार और अनुभव हमारे साथ बाँटना चाहते है तो मिस्ड कॉल करे निशुल्क नंबर -08800984861 पर
जिला-मुंगेर से बिपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में जिस तरह से खाद्य-पदार्थो की कीमतें बढ़ी है उसी तेजी से मध्यम एवं निम्न वर्गों के लोगो की चुनौतियां भी बढ़ गई है उन्हें अब अतिरिक्त कमाई का सहारा लेना पड़ रहा है, इससे लोग अपने कई सपने भूलने को मजबूर हो रहे है निम्न वर्गों के लोगो को ज्यादा काम करना पड़ रहा है क्यूंकि उनकी तनख्वा में बढ़ोतरी ना के बराबर होती है, भोजन पर ख़र्च करने के लिए कुछ लोग अतिरिक्त काम कर रहे ।
Transcript Unavailable.
विपिन कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि धड़ल्ले से बिक रहा है तेजाब।मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के शहर से लेकर गांव तक दुकानो मे खुलेअाम एसिड की बिक्री हो रही है.प्रतिबंध के बावजूद एसिड की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है.एसिड खरीदने वाले का कोई हिसाब नही रखा जाता है।तेजाब अाम लोगो के लिए घातक है क्योकी अगर शरीर पर एक बून्द भी पड़ जाए तो वह जला डालती है। एसिड के दुरुपयोग को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध रखा था परंतु इसके बावजूद इसकी बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है वही पुलिस अधीक्षक ने बताया की खुलेअाम दुकानो मे शराब बेचना पूरी तरह अवैध है इसके लिए जल्द ही थाना अध्यक्षो की बैठक कर इसके लिए तर्क दिया जाएगा और अवैध तरीके से बिक्री करने वाले दुकानदार पर कार्यवाई करेंगे. दोस्तो अगर आप इस तरह के कोई सुझाव या अपना विचार देना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।
विपिन कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की स्पीड ब्रेकर दे रहा दुर्घटनाओं को आमंत्रण। मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के सिरपुर एवं शंकरपुर से पार होते हुए सीताकुंज जाने वाले पथ में अवैध रूप से बनाए गए अनगिनत स्पीड ब्रेकर इन दिनों दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है। प्रत्येक 10 मीटर की दुरी के बाद एक एक ब्रेक वाहन चालकों के लिए काफी खतरनाक हो चूका है.आये दिन इस स्पीड ब्रेकर के कारण छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है,समय रहते अगर यदि अवैध स्पीड ब्रेकरों को नहीं हटाया गया तो दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसी तरह अाप भी अपने क्षेत्र के समाचार हमारे साथ भी बांट सकते है,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर।
जिला मुंगेर,से रंजन जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की सभी "सांख्यिकी सेवक दायर करेंगे रिच याचिका" मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयं सेवको की एक बैठक पोलो मैदान स्थित रविन्दर भवन में सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई । जिसमे मुख्य अथिति के रूप में जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार उपस्थित थे। बैठक में यह निर्णय लिए गए की सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सांख्यिकी स्वयं सेवक अपने कार्य से संबंधित कागजात आगामी 2 जुलाई को जिला मुख्यालय में जमा करेंगे वही प्रत्येक प्रखंड के सांख्यिकी स्वयं सेवको की संख्या पर ही उच्च न्यायालय में रिच याचिका दायर की जाएगी । इसके लिए सभी को कागजात जमा करना अनिवार्य होगा। इस बैठक में कई लोग उपस्थित थे ।
