विपिन कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की स्पीड ब्रेकर दे रहा दुर्घटनाओं को आमंत्रण। मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के सिरपुर एवं शंकरपुर से पार होते हुए सीताकुंज जाने वाले पथ में अवैध रूप से बनाए गए अनगिनत स्पीड ब्रेकर इन दिनों दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है। प्रत्येक 10 मीटर की दुरी के बाद एक एक ब्रेक वाहन चालकों के लिए काफी खतरनाक हो चूका है.आये दिन इस स्पीड ब्रेकर के कारण छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है,समय रहते अगर यदि अवैध स्पीड ब्रेकरों को नहीं हटाया गया तो दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसी तरह अाप भी अपने क्षेत्र के समाचार हमारे साथ भी बांट सकते है,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर।
