राजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि परीक्षा में दरी पर बिठाये जाने पर छात्रों ने किया हंगामा मुंगेर जिले के बी आर महिला कॉलेज गुरुवार को बीए पार्ट 2 के हिंदी के परीक्षा में दरी पर बिठाये जाने पर छात्रों ने किया हंगामा,उन्होंने बताया की बी आर महिला कॉलेज में बीए पार्ट 2 की परीक्षा का केंदर यंहा जी आर एस कॉलेज मुंगेर व् इंटरनेशनल कॉलेज के छात्रों का परीक्षा का केंदर बनाया गया है,प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा होनी थी पर कॉलेज में लगभग 600 से 700 छात्रों के बैठने की क्षमता है, लेकिन कुल 1640 छात्रों का केंदरो बनाया गया है जगह कम होने से छात्रों और छात्राओं को जमीन पर दरी बिछा कर बैठने को दिया गया इससे छात्र परीक्षा का बहिस्कार करते हुए हंगामा करने लगे सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र-छात्राओं को समझा बुझा कर शांत कराया।।इसी तरह आप भी बाँट सकते है अपना विचार और अनुभव हमारे निःशुल्क 08800984861 पर मिस्ड देकर।
जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि मुंगेर जिले के शहरी क्षेत्र में पैदल चलने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती हैं। यात्रियों की परेशानी का कारन कोई और नहीं बल्कि मुंगेर शहर के ऑटो चालक हैं। दरअसल मुंगेर शहर में ऑटो चालकों की मनमानी काफी बढ़ गई है और वे यात्रियों से अधिक किराया वसूलते हैं। जिससे ऑटो से यात्रा करने वाले यात्रीगन काफी परेशान रहते हैं। दोस्तों अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।
Transcript Unavailable.
जिला मुंगेर से सैलेश जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर जिले के टेटियाबंबर प्रखण्ड के बीडीओ के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 33 चयनित किसानो के बिच नलकूप का वितरण स्थानीय विधायक डॉक्टर मेवा लाल चौधरी के द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि किसानो को नलकूप उपलब्ध कराये जाने से उनके सिंचाई के लिए बरसात पर निर्भरता समाप्त हो जाएगी, वही इसका असर उत्पादन पर भी पड़ेगा, किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी और वे इससे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। इसी तरह आप भी बांटे अपना विचार और अनुभव,हमारे निःशुल्क नंबर - 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर ।
Transcript Unavailable.
जिला मुंगेर से बिपिन कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की "जर्जर तारो को शीघ्र बदला जाये" मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच,छ: एवं सात में विद्युत तार काफी जर्जर अवस्था में है। कई सालो से इसे नहीं बदला गया है जिससे दुर्घटना की आशंका भी रहती है।कोकुल मोहल्ले में इस कदर लोहे का पोल टेढ़ा हो गया है जिससे लोगो को काफी भयभीत होकर रहना पड़ता है। पहले भी यहाँ कई बार तार टूट कर गिर चुके है।जर्जर तारो से तेज हवा चलने पर शार्टशर्किट होकर आग लगने का खतरा बना रहता है |लेकिन बिजली विभाग इस पर ध्यान देना जरुरी नहीं समझ रहा है।यहाँ के लोग बिजली बिल भी बिजली विभाग में जमा करते है लेकिन बिजली विभाग तारो को बदलने में कोताही बरत रहा है।
जिला-मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में लोग बिना जाँचे गाय,भैंस आदि के दूध पी रहे है, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में जिस तरीके से खटाले फ़ैल रही है उसके हिसाब से मुंगेर में एक भी जाँच के लिए पैथोलॉजी लैब नहीं है इसके कारण बहुत से लोग बीमारी का शिकार हो रहे है, इसका सीधा प्रभाव नवजात बच्चे के शरीर पर पड़ रहा है, ग्रामीण इलाकों में दूध जाँच के लिए पशु-पालन विभाग के कोई भी डॉक्टर नहीं आते, इस दूध में बैक्ट्रिया का खतरा बना रहता है, इससे निपटने के लिए इंतजाम करना ही चाहिए, दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि मुंगेर क्षेत्र में बिजली की स्थिति में सुधार करने के लिए सरकार लगातर प्रयास कर रही है. इसके बावजूद बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। बिजली विभाग और कर्मियों के लापरवाही के कारन बिजली उपभोक्ताओं को विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है साथ ही विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को सही बिल भी नहीं भेजा जाता है। उपभोक्ताओं के घर में बिजली विभाग द्वारा मीटर तो लगा दिया गया है, लेकिन शायद ही कभी कोई अधिकारी चेक करने आते है। साथ ही इसकी निगरानी भी विभागीय स्तर पर नहीं हो रही है। अत: सरकार को बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों की ओर ध्यान देना चाहिए। दोस्तों, आपकी क्या राय है विपिन जी की इस रिपोर्ट पर . आप अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए मोबाइल वाणी के निःशुल्क नंबर-08800984861 पर मिस्ड कॉल जरूर करें
