बिहार राज्य के जिला जमुई के गिद्धौर प्रखंड से भीम राज जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा दिया है। तोहफा स्वरूप नीतीश सरकार ने राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का ‘गिफ्ट’ दिया है।शनिवार को रात के 12 बजे से बहनें बिना किराया दिए अपने भाइयों के पास जाकर राखी बांध सकेंगी। एक दिन के लिए फ्री बस सेवा की सौगात दी है। निगम के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि “निगम की ओर से इस संबंध में बस चालकों को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पटना शहर में ही निगम की 76 सिटी बसें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावे मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, दरभंगा में भी सिटी बसों को निगम द्वारा परिचालन किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित पत्र क्षेत्रीय कार्यालयों को भी भेजा गया है। इस मुफ्त यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी परेशानी के सुरक्षित यात्रा की सुविधा मुहैया कराना है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मुजफ्फरपुर से दिलीप भारती जी कहते है की साहिबगंज प्रखंड के अहियापुर पंचायत में 74 संपर्क मार्ग नरक में तब्दील हो चूका है जहाँ वाहन तो दूर की बात,पैदल चलना भी मुहाल हो गया है और लोग ऐसे स्थिति में सड़क छोड़ पकडंडी पर चलने को विवस है। अहियापुर गांव के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौपा तथा नरकीय स्थिति तब्दील सड़क की जीणोर्धार करने की मांग की।

जमालपुर से इम्तियाज़ आलम जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जल जमाव से लोगो की परेशानी बढ़ रही है। रविबार की सुबह से हो रही रुक-रुक मूसलाधार बारिश से जहाँ लोगो को गर्मी से राहत मिली है वही शहर के अधिकांश सड़को पर जल जमाव से लोगो की परेशानी बढ़ गई है।सबसे ज्यादा परेशानी पूल के निचे नया गांव के लोगो को हो रही है, रेलवे कॉलोनी की भी हालत नाजुक हो गई है,नाली जाम के कारण पानी क्वाटरो में प्रवेश हो रही है।

जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि मुंगेर जिले के शहरी क्षेत्र में पैदल चलने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती हैं। यात्रियों की परेशानी का कारन कोई और नहीं बल्कि मुंगेर शहर के ऑटो चालक हैं। दरअसल मुंगेर शहर में ऑटो चालकों की मनमानी काफी बढ़ गई है और वे यात्रियों से अधिक किराया वसूलते हैं। जिससे ऑटो से यात्रा करने वाले यात्रीगन काफी परेशान रहते हैं। दोस्तों अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।

जिला मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार झा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की प्रखंड मुख्यालय बंदरा अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी एव कार्यालय के कर्मचारी बंदरा से चालीस किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर बैरिया मे रहते है और वहा से प्रतिदिन बंदरा के लिए अाना-जाना करते है जिससे बिहार सरकार के राजस्व का क्षति तो होता ही है साथ ही यहा की जनता का कोई काम नही होता है। 11 बजे लेट् नही और 3 बजे के बाद भेट नही के कहावत को चरितार्थ करता है बंदरा मुख्यालय।सभी कर्मचारी और पदाधिकारी को सेवा शर्तो के अनुसार 6 किलोमीटर के दायरे मे रहना है। प्रखंड के नाजिर हो,क्लर्क हो या बड़ा बाबू जांच करके देख लिया जाए की सभी कर्मचारी सुदूर मुजफ्फरपुर से अाते है।