Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जिला मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार झा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की प्रखंड मुख्यालय बंदरा अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी एव कार्यालय के कर्मचारी बंदरा से चालीस किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर बैरिया मे रहते है और वहा से प्रतिदिन बंदरा के लिए अाना-जाना करते है जिससे बिहार सरकार के राजस्व का क्षति तो होता ही है साथ ही यहा की जनता का कोई काम नही होता है। 11 बजे लेट् नही और 3 बजे के बाद भेट नही के कहावत को चरितार्थ करता है बंदरा मुख्यालय।सभी कर्मचारी और पदाधिकारी को सेवा शर्तो के अनुसार 6 किलोमीटर के दायरे मे रहना है। प्रखंड के नाजिर हो,क्लर्क हो या बड़ा बाबू जांच करके देख लिया जाए की सभी कर्मचारी सुदूर मुजफ्फरपुर से अाते है।

मनोज कुमार झा , बंडरा , मुजफ्फरपुर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की बंडरा प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बंडरा पंचायत में सड़कों की स्तिथि बहुत जर्जर है। वे बताते है की बंडरा ब्लॉक से बंडरा बैंक तक जाने वाली सड़क को देख कर यह कहा नहीं जा सकता की सड़क पर गड्डा है या गड्डे पर सड़क। वे यह भी बताते है की बरसात के दिनों में यहाँ चलना भी मुस्किल हो जाता है। वे मोबाइल वाणी के माध्यम से तमाम पदाघिकारी को यह जानकारी दे रहे है की यहाँ पर सभी सड़कों की स्तिथि दयनीय है। अगर आप भी हमसे इस तरह की जानकारी साझा करना चाहते है तो हमारे निशुल्क नंबर 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे

मनोज कुमार झा जिला मुजफ्फरपुर ,बंदरा से मोबाइल वाणी के माध्यम से पथ प्रमण्डल विभाग को ये बताना चाहते है की सरफुद्दीन से बंदरा तक और बंदरा से सफुरा तक जो प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बनी,उसका कभी मरम्मत नहीं हुआ जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। गर्भवती महिला को अगर उस सड़क से ले जाया जाता है तो केजरीवाल पहुंचने से पहले प्रसव हो जाता है। सड़क में है गढ्ढे या गढ्ढो में है सड़क पता नहीं चलता। दोस्तों अगर आप भी अपने क्षेत्र की कोई समस्या से सबको अवगत कराना चाहते है या सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते तो कॉल करे निशुल्क नंबर 08800984861 पर।

जिला मुजफ्फरपुर से इन्दर शर्मा ने बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि मीनापुर प्रखंड के बंदारा गाँव के राजकीय उत्कार्मित मध्य विद्यालय के सामने ही बाजार लगता है जंहा मीठ,मछली का कारोबार होता है,जो लोग व्यवसाय करते हैं उन लोगो की वजह से काफी संक्रमण फैलती है,इसका शिकायत स्कुल के प्रधानध्यापक द्वारा बीडीओ और सीओ को भी दिया गया एवं बाजार का जो ठीकेदार है उसको भी कहा गया,यंहा तक की प्रेस रिपोटर ने इस बात को अखबार में दिया था ,लेकिन बीडीओ के द्वारा यह आश्वासन दिया गया की उस बाजार को मैं खाली करवा दूंगा लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है जिससे संक्रमण फैलने का दर बना हुआ।