जिला मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार झा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की प्रखंड मुख्यालय बंदरा अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी एव कार्यालय के कर्मचारी बंदरा से चालीस किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर बैरिया मे रहते है और वहा से प्रतिदिन बंदरा के लिए अाना-जाना करते है जिससे बिहार सरकार के राजस्व का क्षति तो होता ही है साथ ही यहा की जनता का कोई काम नही होता है। 11 बजे लेट् नही और 3 बजे के बाद भेट नही के कहावत को चरितार्थ करता है बंदरा मुख्यालय।सभी कर्मचारी और पदाधिकारी को सेवा शर्तो के अनुसार 6 किलोमीटर के दायरे मे रहना है। प्रखंड के नाजिर हो,क्लर्क हो या बड़ा बाबू जांच करके देख लिया जाए की सभी कर्मचारी सुदूर मुजफ्फरपुर से अाते है।
