बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी रिपोर्टर चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि एक सामाजिक कार्यकर्ता खुद पति-पत्नी ने कोरोना वैकसीन लेकर लोगों को किया टीका के लिए जागरूक। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जहां पुरे देश वासी परेशान थे।वहीं सरकार ने उस गंभीर बीमारी से बचाव हेतु 18 वर्ष से उपर सभी लोगों कोरोना वैकसीन निःशुल्क दिलवा रही है।मंगलवार को अलीगंज सोनखार हाईस्कूल में सामाजिक कार्यकर्ता गोखुलचक निवासी चंदन पासवान उर्फ चंदुजी एवं उनकी धर्म पत्नी समाजसेवी महिला सरिता पासवान ने स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर कोरोना वैकसीन लेकर लोगों से भी टीका लेने की अपील करते हुए कहा कि समाज को सुरक्षित रखने के लिए खुद को टीका लेकर सुरक्षित करें तभी गांव समाज को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते है।नगीना चंद्रवंशी ने वैकसीन लेकर चंद्रवंशी समाज के लोगों से अधिक से अधिक लोगों को वैकसीनेशन के लिए प्रेरित करें ।समाजसेवी महिला सरिता पासवान ने कहा कि महिलाओं थोड़ी इस टीका को लेकर भ्रमित हैं ।उन्होंने महिलाओं से कहा कि इस वैकसीन में कोई परेशानी व दिक्कत नही है।अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं टीका लें।किसी प्रकार की शंसय हो तो आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से भी सलाह ले सकते हैं।लोगों से भी टीकाकरण में सहयोग करने की अपील किया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला के अलीगंज प्रखंड से मोबाइल वाणी रिपोर्टर चंद्र शेखर आज़ाद जी ने सिकंदरा मोबाइल वाणी को बताया कि अलीगंज प्रखंड में 3 वर्ष पूर्व एक यात्री शेड को अनियंत्रित बस द्वारा ठोकर मारने से यात्री शेड पूरी तरह से धरासाई हो गया था। सिकंदरा मोबाइल वाणी पर 3 वर्षों से धरासाई इस यात्री शेड का खबर प्रमुखता से प्रसारित की गई थी ।मोबाइल वाणी में उक्त खबर के प्रशारण के बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और विधायक आदि ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और उन्होंने इस यात्री शेड को बनाने के लिए अपना स्वीकृति प्रदान किया।और आज यह यात्री शेड बनकर लगभग तैयार हो गया है ,जिससे यहाँ के लोगों में काफी ख़ुशी है। और उन्होंने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया है।

बिहार राज्य के जमुई जिला के अलीगंज प्रखंड से चंद्रशेखर आजाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव शशिशेखर सिंह मुन्ना से साक्षात्कार लिया। इस साक्षात्कार में महासचिव शशिशेखर सिंह मुन्ना ने बताया कि महिलाओं के प्रति घरेलु हिंसा होने का मुख्य कारण है महिलाओं के बीच शिक्षा की कमी। महिलाओं के बीच शिक्षा की कमी के कारण ही उन पर घरेलु हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे इस घरेलु हिंसा से निपटने के लिए उन्हें स्वयं ही दुर्गा का रूप धारण करना पड़ेगा।आज उन्हें घरेलु हिंसा से निपटने के लिए शिक्षित होने के साथ-साथ जागरूक भी होना पड़ेगा। समाज में भी लोगो में जब जागरूकता आ जाएगी , तो महिलाओं पर हो रही घरेलु हिंसा स्वतः ही बंद हो जायेगी। साथ ही अगर कही ऐसी हिंसा घट रही हो तो, पुलिस को भी तुरंत इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्हें उचित न्याय भी मिलना चाहिए , ताकि कहीं और ऐसी घटना ना घट सके और इस पर विराम लग सके।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.