जिला-मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में लोग बिना जाँचे गाय,भैंस आदि के दूध पी रहे है, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में जिस तरीके से खटाले फ़ैल रही है उसके हिसाब से मुंगेर में एक भी जाँच के लिए पैथोलॉजी लैब नहीं है इसके कारण बहुत से लोग बीमारी का शिकार हो रहे है, इसका सीधा प्रभाव नवजात बच्चे के शरीर पर पड़ रहा है, ग्रामीण इलाकों में दूध जाँच के लिए पशु-पालन विभाग के कोई भी डॉक्टर नहीं आते, इस दूध में बैक्ट्रिया का खतरा बना रहता है, इससे निपटने के लिए इंतजाम करना ही चाहिए, दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।