जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि मुंगेर क्षेत्र में बिजली की स्थिति में सुधार करने के लिए सरकार लगातर प्रयास कर रही है. इसके बावजूद बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है। बिजली विभाग और कर्मियों के लापरवाही के कारन बिजली उपभोक्ताओं को विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है साथ ही विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को सही बिल भी नहीं भेजा जाता है। उपभोक्ताओं के घर में बिजली विभाग द्वारा मीटर तो लगा दिया गया है, लेकिन शायद ही कभी कोई अधिकारी चेक करने आते है। साथ ही इसकी निगरानी भी विभागीय स्तर पर नहीं हो रही है। अत: सरकार को बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों की ओर ध्यान देना चाहिए। दोस्तों, आपकी क्या राय है विपिन जी की इस रिपोर्ट पर . आप अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए मोबाइल वाणी के निःशुल्क नंबर-08800984861 पर मिस्ड कॉल जरूर करें
