जिला मुंगेर से राजीव कुमार ठाकुर मुंगेर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की सदर अस्पताल के अंदर टेली मेडिसिन सेंटर मे लाखो की चोरी हो गयी। मुंगेर मे इन दिनो चोरी की घटना बढ़ गयी है और जिला पुलिस मुकदर्शक बनी है इस घटना से अाम जनता परेशान है वही चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है हद तो तब हो गयी जब रविवार को अस्पताल परिसर के अंदर और सिविल सर्जन कार्यालय के नीचे टेली मेडिसिन सेंटर मे लाखो के सामन की चोरी हो गयी अाज सुबह जब अस्पताल के कर्मचारी काम पर अाये तो टेली मेडिसिन सेंटर का ताला टूटा पाया और उसके अंदर रखे लैपटॉप ,जांच की मशीन गायब थी। अस्पताल के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया की घटना की जानकारी नजीदीकी थाना को दे दी गयी पुलिस छानबीन कर रही है
