जिला-मुंगेर,बिहार से बिपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर प्रखंड के शहरी क्षेत्र डायरिया की चपेट में आ गया है, तेज उमस भरी गर्मी के कारण डायरिया के मरीजो की संख्या दिनो-दिन वृद्धि होती जा रही है मुंगेर क्षेत्र के जितने भी डायरिया के मरीज ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे है, उनमें अधिक शहरी क्षेत्र के लोग शामिल है, भर्ती मरीजो पर शहरी क्षेत्र के गंगा तट के किनारे बसे हुए शहरवासियो की संख्या ज्यादा है स्थानीय लोगो ने शिकायत की है कि साफ-सफाई के अभाव तथा गंदे-नाले ने इस क्षेत्र के पेयजल को प्रभावित किया है, तथा स्वास्थ विभाग द्वारा प्रभावित भवनों में ओ.आर.एस का वितरण नहीं करवाया जा रहा है चिकित्सको का माने तो डायरिया कोई गम्भीर बीमारी नहीं है लेकिन समय पर ईलाज नहीं होने पर मरीजो की हालत गम्भीर हो सकती है,इन दिनों अधिकांश लोग उमस भरी गर्मी एवं खान-पान में सावधानी नहीं बरतने के कारण डायरिया के शिकार हो रहे है ऐसे दिनो में अत्यधिक तेल एवं मसालेदार भोजन से लोगो को परहेज करना चाहिए।दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी बाँटना चाहते हैं,तो हमारे निशुल्क नंबर 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे ।
