शैलेश कुमार,मुंगेर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान।मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल स्थित विभिन्न क्षेत्रो में बिजली की आँख मिचौली के कारण लोग काफी परेशान है।इस उमस भरी गर्मी में पंखा डुलाने को विवश है वही काफी दिक्कतें बच्चे और बुजुर्गो को हो रही है.पिछले 3-4 दिनों में बिजली की यह स्थिति है कि 24 घंटे में मात्र 4-5 घंटे ही बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही है.