-मनरेगा के तहत विकलांगों को क्या काम दिया जाता है ? -ईपीएफ फंड के बारे में विस्तृत जानकारी चाहिए ? - इन प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से नगमा से साक्षात्कार लिया। नगमा ने बताया कि 18-08-2024 को इन्होने श्रमिक वाणी पर अपनी समस्या रिकॉर्ड करवाई थी। जिसमे बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 4 एवं 5 के पास डीडीए का खाली प्लॉट पड़ा हुआ है। इस प्लॉट में बरसात का पानी भर गया था जिससे गली नंबर 4 एवं 5 के मकानों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच रहा था। मकान की दीवार गिरने की कगार पर थी । इस खबर को मोबाइल वाणी संवाददाता ने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक तथा डीडीए के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि इस प्लॉट पर पिछले दो दिनों से, पंप के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है और मिट्टी का भराव भी किया जा रहा है।नगमा समस्या का समाधान होने से बहुत खुश हैं और श्रमिक वाणी की शुक्रगुजार हैं।
दिल्ली एनसीआर से मोहम्मद शाहनवाज ने श्रमिक वाणी के माध्यम से जुबेर से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने 19/08/2024 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रकाशित करवाई थी जिसमे बताया था कि उन्हें 2 महीने से सैलरी नहीं मिल रही थी जिसके कारण काफी परेशानी हो रही थी। इस खबर के प्रकाशन के बाद हमारे संवाददाता ने संज्ञान पर लिया और इस समस्या को वाट्सएप समूह फेसबुक और फैक्ट्री के मैनेजर एच आर व फोरमैन के साथ साझा किया जिसके बाद जुबैर के खाते में उनकी तनख्वाह आ गई है साथ ही उन्हें शिकायत करने से मना किया गया । तनख्वाह मिलने से जुबेर खुश हैं और मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे ।
दिल्ली एनसीआर के कपासेड़ा से संजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ये 'राजीव की डायरी ' कार्यक्रम रोज सुनते हैं और इनको यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगता है। राजीव की डायरी सुनकर व्यवहारिक सीख मिलती है।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मो शाहनवाज की बातचीत गौरी शंकर शर्मा एडवोकेट से हुई शर्मा जी बताते हैं 2004 में अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार ने सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद पेंशन बंद कर दी थी मगर अब मोदी सरकार दोबारा चालू करने जा रही है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि उनकी बातचीत पूजा से हुई बातचीत में पूजा ने बताया कि वो जींस फैक्ट्री में धागा काटने का काम करती है और उनकी तनखाह 10000 रुपए है। हर महीने एक हजार रुपए महीना पीएफ कटता है, मगर उन्हें 6 महीने से पीएफ नहीं मिल रहा था । इसके बाद उन्होंने श्रमिक वाणी पर 19 /08/2024 को खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को प्रमुखता से लिया और व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक ग्रुप और कंपनी के मैनेजर से भी साझा किया। जिसके बाद खबर का असर हुआ और पूजा का 6 महीने का पीएफ उनके खाते में आ गया है। जिसके बाद पूजा श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रहे हैं।
-राशन कार्ड बनाने के लिए हमें क्या करना होगा ? -किसान सम्मान निधि का लाभ कैसे ले ? - इन प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
