उत्तर प्रदेश राज्य से हमारे श्रोता अरुण साझा मंच मोबाइल वाणी के मध्यमा से कह रहे है कि हमारे देश में लड़कियों और लड़कों के बिच काफी भेदभाव किया जाता है साथ ही कह रहे है कि यदि कोई महिला कंपनी में भी काम करती है तो भी उनके साथ अच्छा व्यहवहार नहीं किया जाता हैं

उत्तर प्रदेश राज्य से बी के पटेल साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से अबतक के कोरोना अपडेट के बारे बता रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य से हमारे श्रोता हसीब साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछ रहे है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन फस्ट इयार के प्राइवेट फॉर्म 2020 -2021 के निकले हैं या नहीं ?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से मनीष कुमार साझा मंच के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि रिटेलर कोर्ड क्या होता है। इसके बारे में बताया जाए

Comments


आपको बताना चाहते हैं कि ख़रीद-बिक्री के व्यापार में बड़े-बड़े ब्रांड अपने उत्पादों की बिक्री के लिए खुदरा व्यापारियों की एक शृंखला तैयार करते हैं और उन्हीं के माध्यम से अपने उत्पादों की बिक्री करवाते हैं। अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर नज़र रखने और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए वे अपने हर खुदरा विक्रेता को एक यूनिक रिटेलर कोड आवंटित करते हैं और उसी के माध्यम से उन खुदरा विक्रेताओं के साथ अपने व्यापार पर नज़र रखते हैं और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित करते हैं। आप चूँकि रिटेलर नहीं हैं, इसलिए आपको रिटेलर कोड नहीं मिल सकता। अधिक जानकारी के लिए आप अपना प्रश्न हमारी वाणी सेवा के निःशुल्क नंबर 926-634-4222 पर कॉल कर पूछें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
Download | Get Embed Code

Oct. 19, 2020, 5:38 p.m. | Tags: int-PAJ  

उत्तर प्रदेश राज्य से हमारे श्रोता हसीब साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछ रहे है कि क्या सीबीएसई बोर्ड के दसवीं तथा बारहवीं के नामांकन पात्र जारी कर दिए गए हैं ?

Comments


आपको बताना चाहते हैं कि सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के प्राईवेट फ़ॉर्म अगले एक-दो सप्ताह में आने की सम्भावना है, इसके अपडेट के लिए आप नियमित रूप से सीबीएसई बोर्ड की वेबसाईट देखते रहें। अधिक जानकारी के लिए आप सीबीएसई बोर्ड के सूचना अधिकारी के कार्यालय नम्बर- 011- 22440083 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही आपसे निवेदन है कि आप अपना प्रश्न हमारी वाणी सेवा के निःशुल्क नंबर 926-634-4222 पर कॉल कर पूछें, ताकि हम आपकी बेहतर मदद कर सकें, धन्यवाद।
Download | Get Embed Code

Oct. 16, 2020, 6:34 p.m. | Tags: int-PAJ   education  

उत्तर प्रदेश राज्य के फरुखाबाद से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया की हेल्पलाइन नंबर दे रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के फरुखाबाद से हमारे श्रोता नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि यदि किसी भी व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से कम है तो इन्हे बैंक द्वारा लोन नहीं मिल सकती हैं

हमारे श्रोता मनीष साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से पूछ रहे है की यदि किसी व्यक्ति को बैंक द्वारा लोन देने से इंकार किया जाता है तो ऐसी स्थिति में वो कहा शिकायत कर सकता हैं ?

Comments


आपको बताना चाहते हैं कि कि आपके पहले प्रश्न के उत्तर में हमने बताया है कि अट्ठारह वर्ष की आयु के उपरान्त ही आप किसी भी व्यापार के लिए बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। चूँकि आप नाबालिग हैं, इसलिए आप ऋण प्राप्त करने की पात्रता नहीं रखते और जब आप ऋण लेने के पात्र ही नहीं हैं, तो ऋण न मिलने शिकायत भी कहीं नहीं कर सकते। साथ ही आपसे निवेदन है कि आप अपना प्रश्न हमारी वाणी सेवा के निःशुल्क नंबर 926-634-4222 पर कॉल कर पूछें, ताकि हम आपकी बेहतर मदद कर सकें।
Download | Get Embed Code

Oct. 13, 2020, 12:55 p.m. | Tags: int-PAJ   rural banking  

उत्तरप्रदेश राज्य से दिनेश कुमार ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वो ठेकेदार के माध्यम से बैंक में लगभग पांच साल से काम करते थे। लॉक डाउन से पहले का पैसा ठेकेदार ने दिया परन्तु लॉक डाउन लगने के बाद का पैसा ठेकेदार ने नहीं दिया। लॉक डाउन में वो बैंक नहीं जा पाए जिस कारण ठेकेदार ने उन्हें निकाल दिया। वो बहुत परेशान है। उन्हें सहायता चाहिए

Comments


अधिवक्ता पदम कुमार ने बताया कि ठेकेदारी में काम करने पर भी श्रमिकों के वही अधिकार होते है जो अन्य कर्मचारियों के होते है। ठेकेदारी का झांसा दे कर मज़दूरों का शोषण किया जा रहा है। ठेकेदारी का मतलब यह नहीं कि वेतन कम मिले,काम के घंटे अधिक रहे या जो श्रम कानून अधिकार प्रदान करता है उससे वंचित रहे। जब तक श्रमिकों को उनके अधिकारों की जानकारी नहीं होगी या संगठित नहीं होंगे तब तक उनका शोषण होते रहेगा। इस समस्या के निबटान के लिए श्रम कार्यालय में एक लिखित शिकायत दें। इसके बाद श्रम अधिकारी प्रक्रिया को बढ़ाते हुए समझौते के तरफ जाएगे। अगर समझौता नहीं होता है तो प्रक्रिया आगे बढ़ाया जाएगा और श्रम कानूनों के अंतर्गत कोई न कोई समाधान निकलेगा। श्रमिकों को यूनियन से जुड़ना बेहद जरूरी है
Download | Get Embed Code

Nov. 9, 2020, 11:38 a.m. | Tags: rights   industrial work   PADAM-ADV   labourlaw   govt entitlements   int-PAJ   wages   workplace entitlements  

Transcript Unavailable.