उत्तर प्रदेश राज्य से हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि दीपावली में कम से कम पटाखे जलाने की कोशिश करें और अपने राज्य देश को प्रदूषित होने से बचाये

उत्तर प्रदेश राज्य से हमारे श्रोता पुष्प साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपावली की हार्दिक बधाई दे रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर से राहुल साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपावली एवं बाल दिवस की बधाई दे रहे हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के आजमगढ़ से शेषनाथ साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाह रहे है कि आधार कार्ड में उम्र की सुधार कैसे करवा सकते है तथा इसके लिए क्या करना होगा ?

Comments


आपको बताना चाहते हैं कि यूडीआईडी कार्ड में अपनी उम्र सुधरवाने के लिए इसके हेल्पलाइन नम्बर- 011- 2436-5019 पर कॉल कर उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन करना होगा। साथ ही आपसे निवेदन है कि आप अपना प्रश्न हमारी वाणी सेवा के निःशुल्क नंबर 926-634-4222पर कॉल कर पूछें, ताकि हम आपकी बेहतर मदद कर सकें, धन्यवाद।
Download | Get Embed Code

Nov. 7, 2020, 9:22 a.m. | Tags: int-PAJ   UID  

उत्तर प्रदेश राज्य से हमारे श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सरकार को मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को भी त्योहारों में बोनस देना चाहिए।साथ ही कह रहे है की मजदूरों का हक़ होता है बोनस .

उत्तरप्रदेश से हमारे एक श्रोता साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि तत्काल जो यूडीआईडी कार्ड बन रहा था ,उसमे क्या परिवर्तन आये हैं और जिनका यूडीआईडी कार्ड पहले से बना हुआ है उन्हें दोबारा बनवाने की जरूरत है ? इसकी जानकारी साझा करें

Comments


आपको बताना चाहते हैं कि सरकार ने स्वावलम्बन योजना के तहत दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी यानी यूनिक डिसएबिलटी आईिडंटिफिकेशन कार्ड जारी किया है। इसे बनवाने के लिए आप जनसेवा केंद्र के माध्यम से या खुद भारत सरकार के पोर्टल www.swavlambancard.gov.in/ पर लॉगिन कर डिसेबलिटी सर्टिफिकेट एंड यूडीआईडी कार्ड पर क्लिक करें, फिर आपका आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसमें माँगे गए सारे विवरणों को भरने और सम्बन्धित प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए अपना आवेदन सबमिट कर दें। इस कार्ड के लिए आवेदन करते समय लागने वाले आवश्यक प्रमाण पत्र हैं- आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, निवास प्रमाण पत्र और चालीस प्रतिशत से अधिक विकलांगता का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की फ़ोटो। यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या हो रही हो। तो आप इसके लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। तब आपको यूनिक डिसेबिलिटी आईडी फॉर्म पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करना होगा। फिर सम्बन्धित दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न कर भरा हुआ आवेदन पत्र सीएमओ कार्यालय/ चिकित्सा प्राधिकरण में जमा करवाना होगा। आपके द्वारा दी गयी सभी जानकारियों के प्रमाणित होते ही आपका यूडीआईडी कार्ड आपके घर के पते पर भेज दिया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से आपको सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलायी जा रही सभी योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ प्राप्त करने में सहूलियत हो जाएगी। इस बहुद्देशीय कार्ड की चिप में आपकी सभी जानकारी सुरक्षित रहेंगी और आपको कई सारे प्रमाण पत्रों को साथ लेकर घूमने की परेशानी से छुटकारा दिलाएगी। यह कार्ड आपके सत्यापन और पहचान का एक एकल दस्तावेज होगा और भविष्य में आपके लिए कई लाभ प्राप्त करेगा। यूडीआईडी कार्ड कार्यान्वयन के पदानुक्रम के सभी स्तरों– गाँव, ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थी की शारीरिक और वित्तीय प्रगति की ट्रैकिंग में भी मदद करेगा। अधिक जानकारी के लिए आप यूडीआईडी कार्ड के हेल्पलाइन नम्बर- 1800-110-708 या इसके निदेशक कार्यालय नम्बर- 011- 24369054 या सचिव कार्यालय नम्बर- 011- 24369055 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही आपसे निवेदन है कि आप अपना प्रश्न हमारी वाणी सेवा के निःशुल्क नंबर 926-634-4222 पर कॉल कर पूछें, ताकि हम आपकी बेहतर मदद कर सकें, धन्यवाद।
Download | Get Embed Code

Nov. 3, 2020, 4:40 p.m. | Tags: int-PAJ   disability   Identity proof  

उत्तर प्रदेश राज्य से अरुण वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्हें इस बात से बहुत ख़ुशी है की उनके देश को सुरक्षित रखने के लिए सरकार अच्छा काम कर रहा हैं

Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर से राहुल साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पेंशन विभाग का हेल्पलाइन नंबर जानना छह रहे है ?

Comments


आपको बताना चाहते हैं कि आपका प्रश्न अस्पष्ट है। आपने अपने प्रश्न में यह नहीं बताया है कि आपको उत्तर प्रदेश के किस पेंशन विभाग का हेल्पलाइन नम्बर चाहिए। इसलिए अपना प्रश्न स्पष्ट करते हुए दुबारा पूछें, ताकि हम आपकी बेहतर मदद कर सकें, धन्यवाद।
Download | Get Embed Code

Nov. 2, 2020, 3:44 p.m. | Tags: govt entitlements   int-PAJ   pension  

उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि फरुखाबाद में प्राइवेट डॉक्टर की लापरवाही से एक बच्चे की जान को खतरा हो गया है। बताते है की डॉक्टर द्वारा बच्चे को एक्सपायरी दवा दिया गया है जिससे बच्चे की हालत काफी खराब हो गई है तथा उसे आई सी यु में भर्ती कराया गया हैं