दिल्ली, एनसीआर, बहादुरगढ़, हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाली के माध्यम से बता रहे हैं कि संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार मामलों की समिति यूएनएससीआर ने भारत को लताड़ते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन करने वाले ग्यारह आंदोलनकारियों को जल्द से जल्द जेल से रिहा करें। विशेषज्ञों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। विशेष र्रोप से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति ने गर्भवती महिला सुफ़रा जरगर की बात कही, जिसे एकांत कारावास में रखा गया, जिस स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं दी गई और कहा कि भारत के लोकतंत्र का हनन हो रहा है। लोगों को अपना विचार रखने का अधिकार है। सरकार की ग़लत नीतियों का विरोध करना भी जनता का अधिकार है। जबकि भारत के अधिकारियों ने इस विषय में भेदभाव करते हुए नफरत और हिंसा फैलाने वालों की कोई जांच पड़ताल नहीं की। हाईकोर्ट के आदेश पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिसमें मुख्य रुप से हिंसा करने वाले दो नाम दिलीप पांडे और अनुराग ठाकुर सामने आए। उन्होंने साफ-साफ कहा कि देश के गद्दारों को गोली मारो के नारे लगाने वालों को छोड़ दिया गया, क्योंकि ये मोदी सरकार के नेता हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बहादुरगढ़, हरियाणा से रूपाली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि सेक्टर सोलह-सत्रह में एक किलोमीटर के दायरे में देशी शराब के दो नए ठेके खोल दिए हैं, इससे श्रमिकों को शराब का लाती हो जाने का ख़तरा बध गया है। लेकिन सरकार को इससे क्या, उसकी तो आमदनी बढ़ेगी। ये सरकार से निवेदन कर रही हैं कि फ़ैक्ट्री एरिया में शराब की दुकान के बदले सस्ते अनाज की दुकान खोली जाय, तो बेहतर होगा।
Transcript Unavailable.
दिल्ली, एनसीआर, बहादुरगढ़, हरियाणा से साझा मंच मोबाइल वाणी के सम्वाददाता मनोहर लाल कश्यप बता रहे हैं कि बहादुरगढ़, हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में हजारों कंपनियां हैं, जिनमें सबसे अधिक जूता-चप्पल बनाया जाता है। कोरोना-संक्रमण से हुए लॉक डाउन के बाद खुली कम्पनियों के कामगारों से सिर्फ 8 घंटे ही कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान श्रमिकों को वेतन कम मिलने से काफ़ी परेशानी हो रही है, जैसे आठ घंटे के काम के बदले छः से सात हज़ार रुपए। शर्मिकों को अपने चाय-नाश्ते और आने-जाने के किराए का भुगतान भी खुद ही करना होता है। श्रमिकों से काफी कठिन कठिन कार्य कराया जा रहा है श्रमिकों की दिहाड़ी डेढ़ सौ, दो सौ या ढाई सौ रुपए की पड़ रही है।
दिल्ली, एनसीआर, बहादुरगढ़, हरियाणा से साझा मंच मोबाईल वाणी के सम्वाददाता मनोहर लाल खट्टर बता रहे हैं कि बहादुरगढ़ के रेलवे रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में श्रमिकों एवं पेंशनधारकों के खाते हैं और यहीं पर एसबीआई का एटीएम भी है। इसके बावजूद इस बैंक में ग्राहकों की अत्यधिक भीड़ रहती है, यहाँ तक कि कई ग्राहकों का नम्बर तो दूसरे या फिर तीसरे दिन आता है।अज्ञात लोगों ने बताया कि यहाँ एक खिड़की पर ही कार्य ने के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती है।कैश डिपोज़िट मशीन व पासबुक प्रिंटिंग मशीन अधिकतर खराब ही रहती है।सम्बंधित अधिकारियों से निवेदन है कि ग्राहकों की समस्याओं का हाल निकालें।
ये रूपाली, बहादुरगढ़, हरियाणा से साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रही हैं कि बहादुरगढ़ के कोरोना सफ़ाईकर्मियों ने हरियाणा सरकार से कोरोना-संक्रमण से उनकी मौत होने की स्थिति में उनके परिवारजनों को पचास लाख रुपए बतौर मुआवज़ा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने हेतु लिखित आदेश जारी करवाने के लिए आज हड़ताल की।
Transcript Unavailable.

Comments
जी आपका सवाल अधूरा है ,कृपया स्पष्ट करें कि आपको कौन से राज्य के पेंशन विभाग का हेल्पलाइन नंबर चाहिए।
July 1, 2020, 4:45 p.m. | Tags: govt entitlements int-PAJ pension