दिल्ली, एनसीआर, बहादुरगढ़, हरियाणा से साझा मंच मोबाईल वाणी के सम्वाददाता मनोहर लाल खट्टर बता रहे हैं कि बहादुरगढ़ के रेलवे रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में श्रमिकों एवं पेंशनधारकों के खाते हैं और यहीं पर एसबीआई का एटीएम भी है। इसके बावजूद इस बैंक में ग्राहकों की अत्यधिक भीड़ रहती है, यहाँ तक कि कई ग्राहकों का नम्बर तो दूसरे या फिर तीसरे दिन आता है।अज्ञात लोगों ने बताया कि यहाँ एक खिड़की पर ही कार्य ने के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती है।कैश डिपोज़िट मशीन व पासबुक प्रिंटिंग मशीन अधिकतर खराब ही रहती है।सम्बंधित अधिकारियों से निवेदन है कि ग्राहकों की समस्याओं का हाल निकालें।
