बहादुरगढ़, हरियाणा से रूपाली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि जमालपुर शेखा गाँव में गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर सड़क जाम की चेतावनी ड़ी है, जिसका ज़िम्मेदार खुद प्रशासन होगा। उनका कहना है कि बरसात होने पर यह गंदा पानी बारिश के पानी के साथ मिलकर उनके घरों में घुस जाता है, जिससे काफ़ी परेशानी होती है।

Transcript Unavailable.

बहादुरगढ़, हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लॉक डाउन के समय अधिकांश श्रमिक तमाम कष्टों को सहते हुए अपने घरों को चले गए थे, लेकिन किन्ही कारणों से जो श्रमिक घर नहीं जा पाए थे, अब लॉक डाउन खुलने के बाद कम्पनी मालिकों द्वारा किए जा रहे शोषण, जैसे- काम के घंटे बढ़ाकर वेतन कम देने के कारण घर जाने को विवश हैं। सरकार को इसपर तत्काल ध्यान देने की ज़रूरत है।

बहादुरगढ़, हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लॉक डाउन के दौरान विभिन्न कारणों से अपने घर लौट गए प्रवासी श्रमिक रोज़ी के लिए न चाहते हुए भी काम के चक्कर में कम्पनी मालिकों की शर्तों पर आकर काम करने को मजबूर हैं। लगभग पैंतालीस प्रतिशत श्रमिक काम पर लौट आए हैं और बाक़ी आना चाहते हैं।

Transcript Unavailable.

बहादुरगढ़, हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से भीषण गर्मी में बिजली की हो रही अत्यधिक कटौती और एक दिन छोड़कर सिर्फ़ पैंतालीस मिनट के लिए हो रही पेयजल की आपूर्ती से लोगों को हो रही परेशानी के बारे में बता रहे हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बहादुरगढ़,, हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि 25 अप्रैल और 06 जून, 2020 को सेक्टर सोलह की एक चप्पल-जूते बनाने की कम्पनी के बारे में रिपोर्ट चलायी गयी थी, जिसने लॉक डाउन के पहले के मार्च महीने का वेतन नहीं दिया था। उसकी लिखित शिकायत बहादुरगढ़ के श्रम विभाग और फोन कॉल पर एसडीएम तथा पुलिस कंट्रोल रूम और सेक्टर सोलह की पुलिस चौकी पर भी की गयी। पुलिस चौकी-इंचार्ज के हस्तक्षेप के बाद पंद्रह दिनों में वेतन भुगतान की बात तय हुई, लेकिन कम्पनी से आठ हज़ार के वेतन के बदले सिर्फ़ ढाई-ढाई हज़ार रुपए का भुगतान ये कहते हुए किया कि लेना है तो लो, नहीं तो ये भी नहीं मिलेगा, जिसके बाद न चाहते हुए श्रमिकों को पैसा लेना पड़ा। चौकी इंजार्ज ने इस इस मामले में असमर्थता ज़ाहिर कर दिया।

हमारे एक श्रोता प्रवीण कुमार,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि मैं कुछ भी कर सकती हूँ कार्यक्रम को शुरू से कैसे सुन सकते है ?

Comments


जी ,आपको बताना चाहते हैं कि सीज़न तीन के सारे सीरियल्स आप यूटूब पर देख सकते हैं। बाकि हॉटस्टार पर भी आप मुफ्त में ,पुराने सीज़न्स देख सकते हैं। लेकिन हम आपको सुझाव देंगे कि आप यूटूब पर "मैं कुछ भी कर सकती हूँ " धारावाहिक के सीज़न तीन के सभी एपिसोड देखें ,क्योंकि जल्द ही यूटूब पर सीज़न एक और दो के भी एपिसोड्स आ जायेंगे।
Download | Get Embed Code

July 24, 2020, 8:12 p.m. | Tags: int-PAJ   nfa