बहादुरगढ़, हरियाणा से रूपाली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि जमालपुर शेखा गाँव में गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर सड़क जाम की चेतावनी ड़ी है, जिसका ज़िम्मेदार खुद प्रशासन होगा। उनका कहना है कि बरसात होने पर यह गंदा पानी बारिश के पानी के साथ मिलकर उनके घरों में घुस जाता है, जिससे काफ़ी परेशानी होती है।