बहादुरगढ़, हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लॉक डाउन के समय अधिकांश श्रमिक तमाम कष्टों को सहते हुए अपने घरों को चले गए थे, लेकिन किन्ही कारणों से जो श्रमिक घर नहीं जा पाए थे, अब लॉक डाउन खुलने के बाद कम्पनी मालिकों द्वारा किए जा रहे शोषण, जैसे- काम के घंटे बढ़ाकर वेतन कम देने के कारण घर जाने को विवश हैं। सरकार को इसपर तत्काल ध्यान देने की ज़रूरत है।