बहादुरगढ़, हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लॉक डाउन के दौरान विभिन्न कारणों से अपने घर लौट गए प्रवासी श्रमिक रोज़ी के लिए न चाहते हुए भी काम के चक्कर में कम्पनी मालिकों की शर्तों पर आकर काम करने को मजबूर हैं। लगभग पैंतालीस प्रतिशत श्रमिक काम पर लौट आए हैं और बाक़ी आना चाहते हैं।
