बहादुरगढ़, हरियाणा से रूपाली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि सेक्टर सोलह-सत्रह में एक किलोमीटर के दायरे में देशी शराब के दो नए ठेके खोल दिए हैं, इससे श्रमिकों को शराब का लाती हो जाने का ख़तरा बध गया है। लेकिन सरकार को इससे क्या, उसकी तो आमदनी बढ़ेगी। ये सरकार से निवेदन कर रही हैं कि फ़ैक्ट्री एरिया में शराब की दुकान के बदले सस्ते अनाज की दुकान खोली जाय, तो बेहतर होगा।