हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि सेक्टर 17 ,फुटवियर पार्क की स्थिति खराब है। कंपनी में जब काम रहता है तो श्रमिकों की भर्ती कर ली जाती है लेकिन जब काम नहीं रहता है तो बिना नोटिस दिए ही श्रमिकों को काम से निकाल दिया जाता है। कंपनियों के लिए कोई नियम कानून नहीं है। श्रमिकों को कह दिया जाता है ,'कल से नहीं आना ' ,उनका हिसाब भी तुरंत क्लियर नहीं किया जाता है। कहा जाता कि पेमेंट देने के समय आ कर वेतन ले जाने
Transcript Unavailable.
हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से कश्यप माध्यम से कह रहें हैं कि, फुटवेअर पार्क के मज़दूरों का हाल बहुत ही ख़राब है। कंपनियां आपदा को लेकर मज़दूरों का शोषण करती है तथा मजबूर मज़दूर का वेतन कम करते जाते हैं
हरियाणा के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की वह कूड़ा उठाने वाली गाडी सभी गलियों में आती है लेकिन गली नंबर 4 में नहीं आती है जिससे लोगो को बहुत परेशानी हो रही है। लोगों को कूड़ा डालने के लिए दूर जाना पड़ता है लेकिन तब तक गाडी चली जाती है। हर गली में गाडी जा रही है तो गली नंबर 4 में भीआनी चाहिए ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे
हरियाणा के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप जानकारी दे रहें हैं कि, कुछ कंपनियां महिलाओं को कार्यस्थल पर जींस पहन कर आने पर पाबंदी लगा रहें हैं। जिस कारण महिला कर्मियों को समस्या हो होती है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से श्रमिक चन्दन से हुई। चन्दन बताते है कि ये चप्पल जूता बनाने वाली कंपनी में काम करती है। कंपनियों में काम पहले के मुताबिक सुधार हुआ है। लेकिन कंपनी में वेतन अपने मनमर्ज़ी अनुसार देती है। श्रमिक का ग्रेड पे 10,200 का रहता है लेकिन किसी श्रमिक को इतना पैसा नहीं मिलता है। ठेकेदारी के माध्यम से काम करते है तो वेतन काट कर दिया जाता है। श्रमिक मज़बूरी में कम वेतन पर ही काम करते है। कंपनियां भी श्रमिकों को कुछ महीने के लिए रखती है ,काम नहीं रहने पर श्रमिकों को निकाल दिया जाता है। सरकार कहती है कि वेतन बढ़ाया गया है ,लेकिन कुछ ही कंपनियाँ है जो अपने श्रमिकों को सही से वेतन दे रही है। यातायात किराया बढ़ गया ,तेल का भाव बढ़ गया लेकिन कंपनी में वेतन नहीं बढ़ी है। श्रमिकों का महीने का 2000 रूपए किराया लगता है ,लेकिन कंपनी से श्रमिकों को यात्रा भत्ता नहीं मिलता है। पीएफ तो कट रहा है लेकिन कंपनी अपने प्लान के अनुसार आधा जमा करती है। जैसे अगर श्रमिकों को 600 रूपए पीएफ कटता है तो कंपनी अपने प्लान अनुसार आधा जमा करती है।
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से श्रमिक अनुज से हुई। अनुज बताते है कि कंपनियों में काम मंदा चल रहा है। महँगाई बढ़ रही है लेकिन वेतन में इजाफा नहीं हो रहा है। यातायात किराया भी बढ़ गया है। इससे श्रमिकों को समस्या होती है। साथ ही श्रमिकों से काम अधिक लिया जाता है और उन्हें उस अनुसार वेतन नहीं मिलता है। कम वेतन मिलने से गुज़ारा करना मुश्किल है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि बहादुरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में बहुत कंपनियां है ,जहाँ प्रवासी श्रमिक भी आ कर काम करते है। लेकिन इस वक़्त कंपनियों में भर्ती नहीं हो रहे है। बेरोजगारी का स्तर बढ़ रहा है। बाहर से श्रमिक आते है ,उन्हें जल्दी काम नहीं मिलता। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी जाती है। कंपनी श्रमिकों की मज़बूरी देख कर उन्हें भर्ती लेती है और उनका शोषण किया जाता है
हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि कंपनी में अभी पुराने श्रमिकों की छटनी कर के नए श्रमिकों की भर्ती की जा रही है। अधिक मात्रा में छटनी हो रही है और कम मात्रा में श्रमिकों की भर्ती। पुराने श्रमिक वेतन की मांग करते है इसीलिए उनकी छटनी कर दी जाती है। और नए श्रमिकों को आगे वेतन बढ़ाने की बात कह कर कम वेतन पर उनकी भर्ती ले लेतेह है और जब बात आती है वेतन बढ़ाने की तो वो कोई न कोई बहाना बना लेते है
Transcript Unavailable.
