हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि रोहतक रोड के एचएनबी गेट के निकट शिविर लगा कर ई श्रम कार्ड बनाया गया। कामगारों का ई श्रम कार्ड बनवाया जा रहा था।

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि ओवर ब्रिज पर काम लोगों की लापरवाही दिखी। आने जाने वाले लोगों पर ख़तरा हो सकता है

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से रुपाली ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि ज़िला नागरिक अस्पताल में इन दिनों दवाइयों की भारी कमी है। गरीब व बीपीएल कार्डधारकों के लिए भी सरकारी इलाज़ महँगा पड़ रहा है। अस्पताल के मेडिकल स्टोर में कुछ ही दवाइयाँ उपलब्ध रहती है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से रुपाली ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि किसान आंदोलन ख़त्म होने को है और अब दिल्ली के बॉर्डर्स खाली हो रहे है। अब लोगों को दिल्ली जाने में आसानी होगी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से रुपाली ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि सरकार ने किसानों की माँगे मान ली है। अब किसानों ने भी आंदोलन ख़त्म करने का ऐलान कर लिया है।अब किसान आंदोलन ख़त्म होने के साथ ही कंपनियों ने टोल प्लाज़ा पर टैक्स वसूली की तैयारी कर ली है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर..

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से रुपाली ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि पेय जल उपभोगताओं की सुविधा के लिए जल विभाग द्वारा अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोगताओं को अपने पेयजल कनेक्शन के बिल का भुगतान अब ऑनलाइन करने की सुविधा दी है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...

हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिल्ली श्रमिक संगठन से करमजीत से हुई। करमजीत बताती है कि वो घरेलु कामगार महिलाओं के साथ काम करती है। वो चाहती है कि हर एक घरेलु कामगारों को न्यूनतम वेतन के साथ सारी सुविधाएँ मिले ।

दिल्ली से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच के माध्यम से उत्तमनगर हस्पताल से जय ज्या से बात कर रहें हैं इनका कहना है की ये दिल्ली निर्माण मज़दूर संगठन की कार्यकर्त्ता हैं. ये कह रहीं हैं की दिल्ली में जितने भी निर्माण श्रमिक हैं और अभी दिल्ली में प्रदूषण को लेकर निर्माण पे प्रतिबंध लगाया गया था तब सरकार ने उन्हें पांछ हज़ार की सहायता राशि दी थी जो की अब भी उन लोगों तक नहीं पहुंचे हैं जिन्हें मिलनी चाहिए थी.

बहादुरगढ़ से कश्यप साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की, दिन बा दिन मज़दूरों के रेट में हो रही कमी के कारण मज़दूरों की समस्या बढ़ती जा रही है. इसका एक कारन कंपनी मालिक और ठेकेदार की सांठ गाठ है सरकार को इस ठेकेदार वयवस्था को खत्म करने की तरफ ध्यान देनी चाहिए।

हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से कश्यप साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की गयारह तारीख को किसान टिकरी बॉर्डर से आंदोलन ख़तम कर के अपने घरों को लौटेंगे और फिर से उन सड़कों पे इंसानों की जगह वाहनों की भीड़ दिखाई देगी।