दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि त्यौहार का समय है और महँगाई से जनता परेशान है। हर एक वस्तु ,खाने की वस्तु सभी महँगी हो चुकी है

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि करवा चौथ को लेकर बाज़ारों में रौनक दिखी। हर चौक चौराहों पर दुकानें सजी हुई दिखी और महिलाओं की भीड़ भी दिख रही है

दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि बहुत श्रमिकों का कहना है उन्हें दिवाली का बोनस दिया जा रहा है। कई श्रमिकों को 8 रुपये 33 पैसे की दर से बोनस मिल रही है। वही बहुतों को ठेकेदार द्वारा सही से बोनस नहीं मिल रहा है। श्रमिकों को बोनस मिलने से वे खुश है।

दिल्ली के आयानगर से राम करण की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से प्रमोद कुमार गुप्ता से हुई। प्रमोद बताते है कि इन्होने गुड़गांव इन्फ़ोसिटी सेक्टर 52 स्थित एक कंपनी में दिसंबर और जनवरी में काम किया है। इन्होने काम छोड़ कर 10 से 12 दिन काम किया था। इन्होने काम छोड़ने पर कंपनी को भी सूचित किया। लेकिन जब फ़रवरी को पैसा लेने गए तो उन्हें नहीं दिया गया।इनका लगभग 6 से 7 हज़ार रूपए कंपनी में फंसा हुआ है। श्रमिक वाणी में ख़बर चलाने के बाद भी कंपनी वाले धमका रहे थे। इन्होने इंडियन लेबर लाइन में भी शिकायत किया था। वहां से कंपनी को पत्र भेजा गया ,ज़वाब आने पर इन्हे सूचित किया गया। फिर चार पांच दिन पहले इंडियन लेबर लाइन से कॉल आया और पैसे के लिए पुछा गया। कंपनी के मालिकिन से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन बात नहीं हो पाई। श्रमिक वाणी और इंडियन लेबर लाइन से भी प्रयास किया गया लेकिन कोई सफ़लता हाथ नहीं लगी। पैसे माँगने पर धमकी दी जाती है

दिल्ली रजय के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, सब्जी के भाव आसमान छू रहे है। महिलाओं को बहुत परेशानी हो रही है, उनका कहना है की, सभी के दाम सुन कर ही दिमाग ख़राब हो जा रहा है

दिल्ली के गुरुग्राम से नन्द किशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं कि, काफी सारे ऐसे मेडिकल स्टोर चल रहें हैं जहां बिना डिग्री के ही लोग मज़दूरों को दवाएं देते हैं

दिल्ली गुरुग्राम से नंदकिशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, काम की कमी और प्रव को लेकर श्रमिक अपने घरों की तरफ लौटते दिखाई दे रहें हैं। श्रमिकों का कहना है की यदि काम होता तो हम अपने परिवार से दूर प्रव मनाने को मजबूर होते लेकिन अभी काम नहीं है तो हमारा परिवार के साथ पर्व मनाना आसान हो गया

दिल्ली राज्य के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, कंपनी के ठेकदार द्वारा मजदूरों को त्योहारो के समय काम से निकाल दिया जाता है, ताकि मजदूरों को त्यौहार का बोनस नहीं देना पड़े। ऐसे में मजदूरों को काफी परेशानी होती है और फिर त्यौहार खत्म होने के बाद उन्हें वापस काम पर रख लिया जाता है

दिल्ली के गुरुग्राम से नन्द किशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, वाहन चलाते समय अडखितर समय हादसों का ज़िम्मेदार फ़ोन का इस्तेमाल है। इस पर नन्द कह रहें हैं की यदि वाहन चलाते समय फ़ोन आये तो वाहन रोक कर पहले बात करलें तो हादसों से बच सकते हैं

दिल्ली के गुरुग्राम से नन्द किशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से एक श्रमिक रोहित से बात कर रहें हैं, रोहित का कहना है कि, कोरोना से बचने के लिए घरों और घरों के आस पास सफाई रखें तथा मास्क, सेनेटाइजर आदि का इस्तेमाल करें।