दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाले के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत छात्र उत्तरी जोन के आज 14 दिसंबर 2023 को नाले वे रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार पटरी वालों को जेसीबी मशीन द्वारा आज हटा दिया गया और साथ में एमसीडी के दो ट्रक भी मौजूद रहे जिन दुकानदारों ने रेडी वे पटरी वालों ने समान अपना रोड पर रखा हुआ था वह सब भर के ले गए

दिल्ली एनसीआर श्रमिक के वाणी से रीना परवीन बता रही हैं सोनिया विहार सर्कुलर रोड ए ब्लॉक में रोड में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं सड़क टूटी पड़ी है सड़क टूटने की वजह से आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं रात को अंधेरे की वजह से गड्ढे दिखते नहीं है और गड्ढे ना दिखने की वजह से रोज कोई ना कोई बैटरी रिक्शा या बाइक सवार उसे गड्ढे में गिर जाता है जिसको लेकर गंभीर चोट लग जाती है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है यह पिलर शास्त्री पार्क फ्लाईओवर के पास का है यहां पर 5 से 6 मजदूर देखे जा सकते हैं पिलर 80 फीट ऊंचा है पिलर पर काम करने वाले मजदूर बिना हेलमेट के काम कर रहे हैं और उनके पास सेफ्टी बेल्ट भी नहीं है और रोज कोई ना कोई मजदूरों के साथ हादसा होता रहता है जिसको लेकर गंभीर चोट भी लग जाती है खजूरी चौक के पास पिछले महीने सरिया गिरने से एक कार ड्राइवर की सर पर गंभीर चोट लग गई थी और भी कई ऐसे मजदूर हैं जो ऊपर गिरने से किसी का हाथ टूट जाता है या कोई मर जाता है मगर हाईवे अथॉरिटी इस और ध्यान नहीं दे रही है

दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 13 -12-23 बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 4-12-23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि खजूरी पुराने थाने से लेकर खजूरी न्यू थाने तक पूरे सड़क पर नाले का गंदा पानी भरा हुआ था। नाले का पानी इतना भरा हुआ था कि बाइक के आधे पहिए डूब रहे थे। इस ख़बर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व संबंधित एमसीडी और संबंधित अधिकारियों को साझा की गयी थी। जिसके बाद खबर का असर यह हुआ कि अब खजूरी पुराने थाने से लेकर खजूरी न्यू थाने तक पूरे सड़क पर नाले का गंदे पानी की सफाई कर दी गई है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से दिन परवीन बता रही हैं श्रीराम कॉलोनी बी ब्लॉक गली नंबर 6 में खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब है जिसका खबे नंबर 1462 है लाइट खराब होने से बहुत ज्यादा समस्या हो रही है पूरी गली में अंधेरा ही अंधेरा है कई बार स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के कस्टमर के नंबर पर भी शिकायत की है फिर भी स्टेट लाइट सही नहीं कराई जा रही है

कम्पनियों की मनमानी

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी बी ब्लॉक गली नंबर 5 चटाई वाली बरकती मस्जिद के सामने नाली ओवरफ्लो होने के कारण नाली का गंदा पानी गली में बह रहा है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है गली में नाली का गंदा पानी गली में बह रहा है और मस्जिद में आने-जाने में भी बहुत समस्या हो रही है इस गली के बाहर एमसीडी प्राइमरी स्कूल भी है स्कूली बच्चे भी इस गंदे में पानी में होकर निकल रहे हैं

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं द्वारका के बाबा हरिदास नगर थाने में परिवहन निगम डीटीसी के एक कर्मचारी के संबंध हालत में मौत पोस्टमार्टम के बाद बताया जाएगा मौत कैसे हुई पुलिस की कस्टडी में मौत होने का कारण है परिजनों का आरोप है के हमारे बेटे को पुलिस द्वारा मारा पीटा गया जिसमें उसके गलत जगह चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई मित्र की पहचान राहुल यादव के रूप में की गई है राहुल यादव की उम्र 35 साल है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही है सिगनेचर ब्रिज के आसपास सभी स्टेट लाइट वे हाई मार्क्स लाइट खराब थी पूरे सिग्नेचर ब्रिज के आसपास अंधेरी ही अंधेरा था जिसकी वजह से आने-जाने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी 3 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर हमने खबर चलाई थी खबर को हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी को खबर शेर की थी खबर का बड़ा असर हुआ है अब वह सभी स्टेट लाइट वे हाई मार्क्स लाइट सही कर दी गई है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 03/12/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की वजीराबाद रोड से श्री राम कॉलोनी जाने के मेंन रास्ते पर राजीव बिहार के पुलिया पर पड़ा कूड़ा पड़ा हुआ था, एमसीडी और मेट्रो वेस्ट कंपनी कूड़े को साफ नहीं कर रही थी। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित एमसीडी के संबधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की वजीराबाद रोड से श्री राम कॉलोनी जाने के मेंन रास्ते पर पड़े कूड़े को साफ़ कर दिया गया है। समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।