दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 03/12/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की वजीराबाद रोड से श्री राम कॉलोनी जाने के मेंन रास्ते पर राजीव बिहार के पुलिया पर पड़ा कूड़ा पड़ा हुआ था, एमसीडी और मेट्रो वेस्ट कंपनी कूड़े को साफ नहीं कर रही थी। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित एमसीडी के संबधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की वजीराबाद रोड से श्री राम कॉलोनी जाने के मेंन रास्ते पर पड़े कूड़े को साफ़ कर दिया गया है। समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी सी ब्लॉक 20 फुटा रोड बिलाल मस्जिद के सामने कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है धार्मिक स्थल होने के बावजूद भी सफाई व्यवस्था चौपट है श्रीराम कॉलोनी वाशी इस टाइम सफाई व्यवस्था लेकर जूझ रहे हैं जब के शिकायतकर्ता बताते हैं की शिकायतें तो बहुत की जा रही हैं कई तरीकों से शिकायतें की जाती है मगर सफाई करने पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है मंदिर हो मस्जिद स्कूल हो मगर कहीं पर भी सफाई नहीं देखने को मिल रही है हर जगह कूड़ा नाली भरी हुई है इसका जिम्मेदार कौन है यह तो प्रशासन ही तय करेगा

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं पश्चिमी दिल्ली की मोती नगर थाना पुलिस ने दो अपराधियों को चोरी के वहां के चलते गिरफ्तार किया है जो की चोरी के मकसद से कई इलाकों में उन पर मुकदमे भी दर्ज हैं 8 दिसंबर को मोती नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश सक्रिय मोती नगर थाना इलाके में धूम रहे हैं और उनके पास कुछ हथियार भी हैं पुलिस ने मुस्तादी दिखाते हुए इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ करने पर उनके पास से तीन बाइक एक स्कूटी बरामद हुई और जिस बाइक पर धुम रहे थे वह भी चोरी की निकली अपराधियों का नाम लोकेश वे रॉकी उर्फ राजा है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 01/12/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की शाहदरा जोन के सीलमपुर इलाके में अतिक्रमण की वजह से सड़क पर जाम लग जाता है, जिस वजह से लोगो को आने जाने में समस्या होती है । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से शाहदरा जोन के डीसी, अन्य सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की शाहदरा जोन के सीलमपुर इलाके में जेसीबी मशीन के द्वारा सड़क के किनारे अतिक्रमण हटाया गया । समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के राजीव नगर ,गली नंबर 1 ,25 फूटा रोड से हमारे श्रोता ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि उनके राशन कार्ड में दो वर्षों से उनके बच्चों का नाम नहीं चढ़ा है। इससे वो काफी परेशान है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के राजीव नगर ,वार्ड 246 से मोहम्मद शहजान कुरैशी ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया था पर रिजेक्ट हो गया। दो वर्षों से राशन कार्ड नहीं बना है। उन्हें राशन कार्ड बनवाना है।

दिल्ली के मुकंदपुर ,गली नंबर 15 से चन्दन कुमार ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि उनके क्षेत्र की गालियां टूटी हुई है। नालियों का गन्दा पानी सड़क पर बहता रहता है

सफाई कर्मी से बात

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं वजीराबाद यमुना नदी पुराने पल के पास घाट के सीडीओ के बराबर में बहुत सारा कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है पीडब्ल्यूडी व एमसीडी कूड़े का ढेर साफ नहीं कर रही है श्रद्धालु इस कूड़े के बराबर से होकर नाहन करने जा रहे हैं जबकि यह दिल्ली की यमुना नदी का एक बहुत बड़ा घाट है जहां पर सैकड़ो लोग रोज घाट पर स्नान करने आते हैं फिर भी पीडबलुडी वह एमसीडी यहां की सफाई व्यवस्था नहीं कर रही है

दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं खजूरी खास ज्ञानी मार्केट में 6 महीने पहले सीवर पाइप लाइन डाली गई थी सीवर पाइप लाइन डालने के बाद ठेकेदार ने अभी तक इस गड्ढे की रिपेयरिंग नहीं कराई है सड़क टूटी हुई है सड़क टूटने की वजह से बाइक सवार वे पैदल चलने वाले रोज कोई ना कोई इन गडे में गिर जाता है जिसको भयंकर चोट भी लग जाती है