बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला से रवि ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो ग़ाज़ियाबाद जाने के लिए वो उधार लेना चाह रहे थे लेकिन ब्याज़ ज़्यादा पड़ रहा है। इसलिए वो साझा मंच से सहायता चाहते है
बिहार के सीतामढ़ी ज़िला से दीपक ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से 'मेरा मुखिया कैसा हो ' के तहत बताते है कि उनकी कुछ ग्रामीणों से बातचीत के दौरान यह मालूम हुआ कि हर एक गाँव से 7 से 8 प्रत्याशी खड़े हो रहे है जिनमें युवकों की संख्या ज़्यादा है। युवकों से बातचीत में उन्होंने जाना कि प्रखंड से विकास हेतु निधि आते है परन्तु मुखिया द्वारा इसका सही से इस्तेमाल नहीं किया जाता है। काफ़ी ऐसे भी गाँव है जो मुखिया के गैर ज़िम्मेदारी के कारण पिछड़ा हुआ है। इसलिए युवाओं की सोच है कि वो इन मुद्दों को ध्यान में रखते हुए राज्य का विकास कार्य में भागीदारी होंगे।वहीं जनता का कहना है कि हर बार मुखिया कुछ न कुछ उम्मीद जगाते है परन्तु पद मिलने के बाद उनका कोई कार्य नहीं दिखता न ही गाँव में कुछ बदलाव नज़र आता है। इसलिए इस चुनाव में उनके द्वारा नए लोगों को मौका देने का प्रयास है।
बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला के बासपट्टी प्रखंड के मधुबन गाँव से दीपक ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मधुबन गाँव में आज कोरोना टीकाकरण कर अभियान चल रहा है। 60 वर्ष के ऊपर उम्र के लोगों को टिका लगाया जा रहा है। बड़ी तादाद में भीड़ देखने को मिल रही है
बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला से दीपक ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मुजफ़्फ़पुर और सीतामढ़ी के राह पर एक ट्रक पलट जाने से सड़क जाम लग गया है। लगभग छह घंटे से जाम लगा हुआ है लेकिन किसी प्रशासन का भी इस पर ध्यान नहीं जा रहा है
बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला से दीपक की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बिहार में अचानक ठंढ बढ़ गयी है। दिसम्बर महीने में सर्दी और भी बढ़ने की आशंका है इसलिए सभी इस मौसम में अपने सेहत का ख्याल रखें ।
बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला से दीपक की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक दर्ज़ी अमरजीत से हुई। अमरजीत ने बताया कि आईएमटी मानेसर में काम की बहुत समस्या है। काम उन्ही को मिल रहा है जिनकी पहचान उच्च अधिकारी तक हो। लॉक डाउन के बाद वो मानेसर में डेढ़ महीने कमाए और डेढ़ महीना तक तक खाली बैठे रहे। उन्हें वहाँ गुज़ारा करना मुश्किल हो गया । इसलिए वो वापस अपने गृह राज्य लौट कर आ गए। अगर काम की स्थिति सही होती है तो दोबारा मानेसर काम की तलाश में जाएगे।
बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िला के बाजपट्टी प्रखंड से दीपक की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रमिक से हुई। श्रमिक ने बताया कि बाजपट्टी थाने में गरीबों की सुनवाई नहीं होती। वह भ्रष्टाचार होता है। पैसे की मांग की जाती है न,नहीं देने पर पुलिस की सहायता नहीं मिलती। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी साक्षात्कार...
बिहार सीतामढ़ी जिला से विकास साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि सब्ज़ियों के दाम बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है
बिहार सीतामढ़ी से दीपक कुमार साझा मंच के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन के बाद हालत खराब हो गयी है
बिहार सीतामढ़ी से दीपक कुमार साझा मंच के माध्यम से आज दिनांक 17-11-20 को बताया कि साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 16-11-20 को उन्होंने एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें बिहार सीतामढ़ी के गाँव में ग्रामीण सरकार द्वारा चलायी गयी हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी की सुविधा से वंचित होने की जानकारी दी गयी थी । उन्होंने ने बताया था कि सरकार द्वारा टंकी तो लगाई गयी है लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था ही नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी में तीन दिन में एक दिन पानी भरा जाता है ,जिससे ग्रामीणों को पानी की काफ़ी परेशानी होती है। इस खबर को दीपक कुमार ने गांव के मुखियां को फॉरवर्ड कर के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया। जिसके बाद मुखिया ने खबर को संज्ञान में लेकर आज सुबह और शाम दोनों ही समय टंकी में पानी भरवाया।
