झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के कसमार प्रखंड से रेखा देवी कहती हैं कि जलवायु परिवर्तन आज के समय में बहुत बड़ी समस्या है। जलवायु परिवर्तन के कारण भूमि का जल स्तर काफी नीचे चला गया है। इसके साथ ही बोकारो औद्योगिक जिला होने के कारण बोकारो स्टील प्लांट,कोलयरी कारखाना,थर्मल प्लांट से होने वाले प्रदूषण का मार ग्रामीण इलाकों के लोगों को झेलना पड़ता है। इसलिए पूरे समुदाय और ग्रामीणों को मिल कर इन समस्याओं से निकलने के लिए इस पर कार्य कर के बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए
झारखण्ड राज्य के पाकुड़ ज़िला के पाकुड़िया प्रखंड के ग्राम लखीपोखर से आर्यन हेम्ब्रोम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जलवायु परिवर्तन के बारे में चर्चा करने और जागरूकता फ़ैलाने के लिए ग्राम सभा एक महत्वपुर्ण मंच है। ग्राम सभा के माध्यम से हम जलवायु परिवर्तन के बारे में भी बात कर सकते है। यह एक सामूहिक कार्य है जिसमे सभी ग्रामीण और युवाओं का योगदान होना चाहिए। जलवायु परिवर्तन ग्राम सभा का एक महत्वपुर्ण विषय है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर वर्षा ,बढ़ता तापमान ,फसल चक्र में बदलाव जैसी समस्याओं का समाधान खोजना। ग्राम सभा में जलवायु पार्टन के कुछ मुख्य बाते है जैसे ग्रामीणों को कम पानी वाले फसल के बारे में शिक्षित करना ,जल प्रबंधन ,तालाब की साफ़ सफाई ,अधिक से अधिक पेड़ लगाना जिससे आने वाले भविष्य में स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन मिल सके। इसके बारे में युवाओं को जागरूक करना ज़रूरी है। क्योंकि युवाओं का योगदान ज़रूरी है। इस तरह के कार्य के लिए ग्रामीण युवाओं को एकजुट होना ज़रूरी है।
झारखण्ड राज्य के रांची से हमारी श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इस कार्यक्रम को सुनने के बाद यह समझ आया कि एकजुटता से बहुत सारे बदलाव लाये जा सकते हैं। कई बार ऐसा होता है की किसी काम को करने के लिए जब हम अकेले जाते हैं, तो सुनवाई नहीं होती है। जीपीटीपी में भी वार्ड सदस्य और मुखिया खुद से लिख कर योजना तैयार करते थे। लेकिन अब ग्राम सभा में सभी शामिल होते हैं और तब जीपीटीपी में योजना चलाई जाती है। इसलिए हमें एकजुटता के साथ ही प्रयास करना चाहिए
झारखण्ड राज्य के रांची से संजय साह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बहुत तेजी से हो रहा है। इस संदेश से यह सीख मिलता है कि मौसम में हो रहे बदलाव के प्रति हमें एकजुटता दिखाना है। ताकि आने वाले पीढ़ी को बचा सकेंगे। हम जो भी प्रयास करते हैं वो गर सामूहिक रूप से किया गया तो बेहतर परिणाम की संभावना अधिक रहती है। हमें एक बार में हार नहीं मानना चाहिए। बार-बार प्रयास करते रहना चाहिए। अकेले जानें पर अक्सर हमारी बात नहीं सुनी जाती है। लेकिन सामूहिक तौर पर आसानी से बात राखी जा सकती है और जो भी योजना आती है, उसे भी समूह में जा कर बताना चाहिए
झारखण्ड राज्य के रांची से श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको इस कार्यक्रम से यह सीख मिला कि हम अपने गांव से गरीबी को दूर कर कैसे विकास की ओर आगे बढ़ सकते हैं। गांव के सभी लोग ग्राम सभा में बैठ कर इस समस्या के समाधान के लिए उपाय सोचेंगे। समस्या को ऊपर तक पहुँचाने का भी प्रयास करेंगे। अगर इस समस्या को ऊपर से आदेश नहीं मिलती है, तो इसके ली बार-बार प्रयास करना पड़ेगा
इस कार्यक्रम में हम जानेंगे कि कैसे गाँव के लोग मिलकर अपने समुदाय को मजबूत बना रहे हैं। जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक प्रयासों की ताकत को समझेंगे। साथ ही, यह भी जानेंगे कि कैसे छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं और गाँव के विकास में योगदान दे सकते हैं। क्या आपके समुदाय में ऐसे समूह हैं जो जल संरक्षण, आपदा प्रबन्धन या संसाधन प्रबन्धन पर काम करते हैं? अगर हाँ, तो हमें बताएं कि वे कैसे काम करते हैं? और अगर नहीं, तो इस कार्यक्रम को सुनने के बाद क्या आप अपने समुदाय में ऐसे सामूहिक प्रयास शुरू करने के लिए तैयार हैं?
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Upayukt Abu imran online madhyam se Janata Darbar mein aam logon ki samasyaon se hue rubaru.
