साथियों, संक्रमण फैल रहा है और हमें पहले से ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है. इसके साथ ही जरूरी है कि जल्द से जल्द कोरोना बचाव का टीका लगवा लिया जाए. हम आपसे जानना चाहते हैं कि क्या आपने अब तक कोरोना बचाव वैक्सीन लगवाई है? क्या आपको भी टीकाकरण के पंजीयन में परेशानी आ रही है, जैसे ओटीपी ना आना या फिर सर्वर डाउन होना? क्या आपके क्षेत्र में मोबाइल—इंटरनेट के अलावा पंजीयन का कोई और तरीका है? टीकाकरण अभियान से संबंधित अगर कोई भी परेशानी आ रही है तो उसे मोबाइलवाणी पर रिकॉर्ड करें. हमारे वॉलिंटियर आप तक मदद पहुंचाने का प्रयास करेंगे. अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए चेक पोस्टों में कड़ाई से जांच की जा रही है एक जिले से दूसरे जिले तथा एक राज्य से दूसरे राज्य आने जाने वाले यात्रियों की हो रही है कड़ाई से कोरोना की जाँच, बिना पास के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद चेक पोस्ट में अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे l

Transcript Unavailable.

उपायुक्त ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के उद्देश्य से जिले में अभी तक 23,986 व्यक्तियों का कोरोना से संबंधित जांच किया गया है। कोविड-19 मरीजों के इलाज हेतु ए.एन.एम स्कूल बरहमोरिया में 200 बेड, बगोदर स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेड एवं गांवा में 50 बेड की व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त 100 बेड की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ सदर अस्पताल परिसर में 08 आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई। असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज हेतु *मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना* के तहत कुल 19 मरीजों के इलाज हेतु संबंधित अस्पताल को कुल 58,30,107 रुपए उपलब्ध कराया गया है। *जननी सुरक्षा कार्यक्रम* के अंतर्गत पुरुषों के उपरांत माता एवं उत्प्रेरक के रूप में कार्य करने वाले सहिया को इस वित्तीय वर्ष में कुल 25,90,800 रुपए का भुगतान किया गया है। मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 51,475 लोगों का ब्लड सैंपल का संग्रह कर उनका जांच किया गया, जिसमें पॉजिटिव पाए गए 207 व्यक्तियों का इलाज किया गया। इसके अलावा क्षेत्रों में 90,980 मच्छरदानी का वितरण किया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

मोबाइल वाणी के साझा मंच पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज शहरी क्षेत्र व 51 नगर निकायों के अकुशल श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक योजना व वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। साथ ही आज 74 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल द्रौपदी मुरमू व मुख्यमंत्री के हाथों झारखंड के नए प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण और उसके जांच से संबंधित कार्यवाई हेतु आईसीएमआर के द्वारा स्वदेशी तकनीक से निर्मित एलिसा टेक्नोलॉजी से रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट को मंजूरी मिल गयी है। जिसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड कार्य में लगे जिले के फ्रंट लाइन वर्कर्स, हेल्थकेयर वर्कर्स के साथ सरकारी कार्यालयों के कर्मी, बैंक एवं अन्य सार्वजनिक सेवाओं के कर्मियों की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश पर मुजफ्फरपुर के लिए 200 किट प्रदान किए गये हैं। इस जांच को पटना के आरएमआरआई में किया जाएगा। इस संबंध में आईसीएमआर ने कहा है कि ज्यादा खतरे वाले इलाके, कंटेनमेंट जोन और फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर ही इस किट का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.