जितेन्द्र कुमार दुबे ने यहाँ पांचवे जिला जज के रूप में पदभार ग्रहण किया। उक्त समय बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी और न्यायालय कर्मी मौजद थे। पटना उच्च न्यायालय ने उन्हें यहाँ जिला जज के रूप में तैनात किया है। इसके पूर्व श्री दुबे नवादा में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश थे। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि इस कोरोना महामारी के दौड़ में उन्हें सादगी के साथ पदभार ग्रहण किया.। 1996 में मुसिफ मजिस्ट्रेट के तौर पर न्यायिक सेवा शुरू करने वाले श्री दुबे 30 अप्रैल 2024 को सेवा निवृत होंगे। झारखंड के गिरिडीह सहित बिहार के कई जिला में न्यायिक सेवा करने के बाद उन्हें जिला का सबसे बड़ा माने जाने वाले पद पर तैनाती मिली है। पटना उच्च न्यायालय के आदेश के तहत कोर्ट का कामकाज 29 मई तक बंद है। जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रमौली प्रसाद यादव सहित अन्य अधिवक्ता ने उनसे शिष्टाचार के तौर पर मुलाकात की है।
जिले में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने और लोगों के मनमानी का मामला लगातार सामने आ रहा है। दुकानदार बेरोकटोक सभी तरह की दुकानें खोल रहे हैं । इस मनमानी को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा दुकानों मंगलवार को सील करने और जुर्माना वसूलने का अभियान जारी रहा।मंगलवार को शेखपुरा नगर परिषद में अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में सघन रूप से वाहनों की जांच की गई। बगैर निर्धारित पास के घूमने वाले वाहन संचालकों से जुर्माने की राशि वसूल की गई । बाइक सवार को भी जमकर क्लास ली गई। बिना वजह इधर-उधर घूमने वाले लोगों को भी फटकार लगाई गई। साथ ही कई दुकानों को सील भी कर दिया गया । उधर बरबीघा नगर परिषद में भी कार्यपालक पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों के द्वारा बाजार में अभियान चलाकर दुकानों को सील किया गया और कड़ी चेतावनी दी गई। एक रेडीमेड दुकान को सील किया गया । किराना दुकान और बिना मास्क के सफर करने वालों से जुर्माना की राशि वसूल की गई।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
अरियरी थाना के थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार की मां एवम समाजसेविका रेणुका देवी का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गई। वे लगभग 70 वर्ष आयु की थी। उनका निधन जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटकट गांव स्थित अपने आवास पर हो गया। उनके निधन पर दर्जनों लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखोपुरसराय में बिहार सरकार के दिए गए निर्देशानुसार लॉक डाउन टू को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ अमरेंद्र कुमार अमर ने सोमवार के दिन मुख्य बाजार में लगातार पुलिस प्रशासन बल के जवान के साथ गस्ती लगाया ।जिसमें बिना मास्क पहनें बेवजह बजार मे घूम रहे व्यक्तियों को शारीरिक दंड देकर करोना प्रोटोकॉल गाइडलाइन के तहत् खड़े उतरने के लिए जागरूकता फैलाया। विदित हो कि सबको शेखोपुरसराय मुख्य बाजार में आए दिन सट्टा डॉन और अंदर की दुकान चालू होने की सूचना को लेकर वीडियो लगातार बाजार के दुकानदारों पर अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं
जिला मुख्यालय स्थित जखराज स्थान में संचालित कोविड केयर सेंटर में 10 वार्ड बॉय की तैनाती की गयी है। इन सभी को सेंटर पर इलाजरत लोगो की सेवा में लगा दिया गया है। चौबीसों घंटा संक्रमितो की सेवा को लेकर इन्हें रात दिन के तीन शिफ्ट में ड्यूटी दिया गया है। इस सम्बन्ध में जानकारी में बताया गया है कि कोविड केयर सेंटर पर कर्मी की आवश्यकता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी की नियुक्ति की गयी है। यहाँ ये सभी डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी की मदद में लगाये गए है। इन्हें संक्रमित के कक्ष तक ओक्सिजन सिलिंडर पहुचाने सहित अन्य उपकरण पहुचाने के कार्य दिए गए है। उधर कोरोना केयर सेंटर पर भर्ती लोगो को देखने आने वाले पर रोक लगा दी गयी है। भर्ती संक्रमित के एक तीमारदार के अलावा यहाँ भीड़ लगाने से माना कर दिया गया है। बताया गया कि सेंटर पर 18 संक्रमित इलाजरत हैं। जिसमे से 10 को ओक्सिजन का सहारा दिया जा रहा है। दस के शुगर लेवल बढ़ जाने पर उन्हें इन्सुलिन देकर नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। इन संक्रमितो में पांच की स्थित लगातार गम्भीर बनी हुई है। जिन्हें ओक्सिजन सहित रेडेमशिविर आदि भी दिए जा रहे है। सेंटर पर ओक्सिजन और अन्य दवा की कमी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहाँ 42 डाक्टर और स्वस्थ्यकर्मियों की फ़ौज पहले से ही दिन रात लगी हुई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा मास्क वितरण किया गया। करोना महामारी से बचाव के लिए मास्क वितरण का कार्यक्रम किया जाता रहा है। मास्क को इसके बचाव के सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। यह मास्क वितरण नगर क्षेत्र के विभिन्न महल्लो में घूम घूम कर किया गया। क्लब के अध्यक्ष निरंजन कुमार पांडे द्वारा पूर्व सचिव रोटेरियन संजीव कुमार के सहयोग से मास्क वितरण का भी कार्य किया गया। गली मह्ल्ल्ले में बिना काम घूम रहे लोगो को टोकाटोकी किया गया। उन्हें मास्क दिया गया और मास्क के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गयी। क्लब द्वारा युवा, किशोर और गृहणियो को भी मास्क दिया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यलय के उत्तर के पथ पर उपस्थित लोगों घरों एवं खेलते हुए युवा क्रिकेटरों के बीच मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया। लोगों को स्वयं जागरूक रहने की प्रेरणा दी गई। जिससे इस महामारी से बचा जा सके। इस महामारी में हमे स्वयं भी बचना है और दूसरे को भी बचाना है। इसी से इसमें एक दूसरे की सहभागिता पर जोर दिया गया। रोटरी द्वारा आगे भी लोगो के बीच वितरण और जागरूकता का अभियान जारी रहेगा।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लॉकडाउन के दौरान निर्धारित दुकान खुलने के समय बाज़ार में जाम लगने से लोग प्रतिदिन हलकान हो रहे है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगो के खरीदारी के लिए उमड़ने के कारण यह स्थित उत्पन्न हो रही है। साथ ही इस समय यातायात को नियंत्रित करने के लिए परिवहन विभाग या पुलिस के नहीं रहने के कारण स्थित दयनीय बनी रहती है। प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी जिला मुख्यलय के कटरा चौक से लेकर पटेल चौक के बीच वाहनों के रेला के कारण आमलोगों का पैदल भी चलना दूभर था। बाज़ार क्षेत्र में लगे भीषण जाम के कारण कोरोना और लॉकडाउन के नियमो का पालन भी नहीं हो पा रहा था। बड़ी संख्या में जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी के कारण मास्क से नाक भी ढके नजर नहीं आ रहे थे। उसी प्रकार दुकानों में भी खरीदारी के लिए भीडभाड पहले की तरह ही लगा रहा। कोरोना से लापरवाह लोग बाज़ार में खरीदारी के नाम पर कोरोना को बढ़ावा देने में लगे है। बड़ी संख्या में लोग कोरोना से पूरी तरह बेपरवाह दीख रहे है। लोगो की यह लापरवाही उनके स्वयं और दूसरो के लिए मंहगा पड़ सकता है। इस लापरवाही पर लगाम नहीं लगाये जाने से भी नियम तोड़ने वालो का हौसला बाधा हुआ है। हलाकि जिला प्रशासन ने नगर क्षेत्र के सभी चौक चौराहे और भीडभाड वाले स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश लॉकडाउन के शुरू में ही जारी कर रखा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
जिले में 18 नए पॉजिटिव मामले आये है। इसे मिलाकर यहाँ संक्रमित की कुल संख्या दूसरे लहर में 4534 हो गयी है. हलाकि सुखद समाचार यह भी है की इसमें से 4273 स्वस्थ्य हो चुके है. साथ ही जिले के अरियरी, बरबीघा और घाटकुसुम्भा में एंटीजन जाँच में एक भी पॉजिटिव नहीं पाए जाने को भी सकारात्मक माना जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से एक भी संक्रमित नहीं मिलने के बाद चेवाडा में सोमवार को 03 पॉजिटिव मिला है। नए संक्रमितो का मामला यहाँ सभी प्रकार के जाँच से आया है। आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन जाँच में ये सभी आये है। जिले के विभिन्न क्षेत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना भेजे गए आरटीपीसीआर जाँच की रिपोर्ट में 07 पॉजिटिव आया है, जबकि सदर अस्पताल में ट्रूनेट से 05 मामले पॉजिटिव आये है. प्रखंडों में आयोजित जाँच में तीन चेवाडा, दो सदर प्रखंड शेखपुरा और एक शेखोपुरसराय से आया है। यहाँ सभी जगह क्रमशः 140, 180 और 117 सैम्पल की जाँच की गयी। घाटकुसुम्भा, अरियरी और बरबीघा में एक भी पॉजिटिव नहीं आया. यहाँ सभी जगह भी क्रमशः 54, 214 और 200 सैम्पल की जाँच की गयी। विभाग का दावा है कि लॉकडाउन .03 के समापन तक यानि एक जून तक जिला कोरोना मुक्त हो जायेगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखोपुरसराय स्थानीय प्रखंड के नीमी गांव निवासी रविंद्र पंडित के द्वारा अपनी पुत्री की हत्या कर लाश को गायब कर दिए जाने की शिकायत पुलिस से की है। आवेदन में आरोप नवादा के काशीचक थाना के महारथ निवासी राजू पंडित के पुत्र रोशन कुमार पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले बेटी की शादी की थी। रिमझिम की शादी के बाद ही मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरा नहीं होने की वजह से उसकी हत्या कर दी गई और लाश को गायब कर दिया गया।बहुत खोजने के बाद भी बेटी का पता नहीं चल रहा है। घर वाले कुछ नहीं बता रहे हैं। वहां जाने पर गाली गलौज किया जा रहा है। उधर इसी मामले में लड़की के पति के द्वारा हरिद्वार के सिडकुल थाना में पुलिस को पत्नी के गायब हो जाने की सूचना दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने इस्तिहार निकालकर लड़की को खोजने की बात कही है। यह प्राथमिकी 10 मई को दर्ज कराई गई है।
शेखपुरा नगर परिषद ने दस दुकान सील कर दी हैं। जिले में 05 मई से जारी लॉकडाउन के दौरान अभी तक 50 से ज्यादा दुकाने सील की जा चुकी हैं। लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर यह कार्यवाई की गयी है। ये दुकाने निर्धारित समय के बाद भी खुली पायी गयी। जबकि कई दुकान प्रतिबन्ध के बाद भी खोली पायी गयी। इस सम्बन्ध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल ने बताया कि सील की गयी दसो दुकान नगर क्षेत्र के कटरा और चांदनी चौक के बीच है। इसमें रेडीमेड वस्त्र, जूता, कपडा और किराना दुकान शामिल है। इन दुकानदारो को पहले भी चेतावनी दी गयी थी। लेकिन ये नियमो के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे थे। इन सभी दुकानों को पूरे लॉकडाउन अवधि तक सील रखा जायेगा. सरकार ने लॉकडाउन की अवधि भी पहली जून तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के शुरू से ही दुकानदारो की लापरवाही सामने आ रही है। मुख्य सडक पर स्थित दुकान तो निर्धारित समय के आसपास बंद करा दिए जाते है। लेकिन गलियों में दुकान खोलने का काम लुकाछिपी के साथ दिन भर जारी रहता है। शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के कारण कपडे और आभूषण के दुकान द्वारा नियमो का कुछ ज्यादा ही उल्लंघन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
