जिले में 18 नए पॉजिटिव मामले आये है। इसे मिलाकर यहाँ संक्रमित की कुल संख्या दूसरे लहर में 4534 हो गयी है. हलाकि सुखद समाचार यह भी है की इसमें से 4273 स्वस्थ्य हो चुके है. साथ ही जिले के अरियरी, बरबीघा और घाटकुसुम्भा में एंटीजन जाँच में एक भी पॉजिटिव नहीं पाए जाने को भी सकारात्मक माना जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से एक भी संक्रमित नहीं मिलने के बाद चेवाडा में सोमवार को 03 पॉजिटिव मिला है। नए संक्रमितो का मामला यहाँ सभी प्रकार के जाँच से आया है। आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन जाँच में ये सभी आये है। जिले के विभिन्न क्षेत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना भेजे गए आरटीपीसीआर जाँच की रिपोर्ट में 07 पॉजिटिव आया है, जबकि सदर अस्पताल में ट्रूनेट से 05 मामले पॉजिटिव आये है. प्रखंडों में आयोजित जाँच में तीन चेवाडा, दो सदर प्रखंड शेखपुरा और एक शेखोपुरसराय से आया है। यहाँ सभी जगह क्रमशः 140, 180 और 117 सैम्पल की जाँच की गयी। घाटकुसुम्भा, अरियरी और बरबीघा में एक भी पॉजिटिव नहीं आया. यहाँ सभी जगह भी क्रमशः 54, 214 और 200 सैम्पल की जाँच की गयी। विभाग का दावा है कि लॉकडाउन .03 के समापन तक यानि एक जून तक जिला कोरोना मुक्त हो जायेगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।