जितेन्द्र कुमार दुबे ने यहाँ पांचवे जिला जज के रूप में पदभार ग्रहण किया। उक्त समय बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी और न्यायालय कर्मी मौजद थे। पटना उच्च न्यायालय ने उन्हें यहाँ जिला जज के रूप में तैनात किया है। इसके पूर्व श्री दुबे नवादा में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश थे। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि इस कोरोना महामारी के दौड़ में उन्हें सादगी के साथ पदभार ग्रहण किया.। 1996 में मुसिफ मजिस्ट्रेट के तौर पर न्यायिक सेवा शुरू करने वाले श्री दुबे 30 अप्रैल 2024 को सेवा निवृत होंगे। झारखंड के गिरिडीह सहित बिहार के कई जिला में न्यायिक सेवा करने के बाद उन्हें जिला का सबसे बड़ा माने जाने वाले पद पर तैनाती मिली है। पटना उच्च न्यायालय के आदेश के तहत कोर्ट का कामकाज 29 मई तक बंद है। जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रमौली प्रसाद यादव सहित अन्य अधिवक्ता ने उनसे शिष्टाचार के तौर पर मुलाकात की है।