शेखपुरा नगर परिषद ने दस दुकान सील कर दी हैं। जिले में 05 मई से जारी लॉकडाउन के दौरान अभी तक 50 से ज्यादा दुकाने सील की जा चुकी हैं। लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर यह कार्यवाई की गयी है। ये दुकाने निर्धारित समय के बाद भी खुली पायी गयी। जबकि कई दुकान प्रतिबन्ध के बाद भी खोली पायी गयी। इस सम्बन्ध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल ने बताया कि सील की गयी दसो दुकान नगर क्षेत्र के कटरा और चांदनी चौक के बीच है। इसमें रेडीमेड वस्त्र, जूता, कपडा और किराना दुकान शामिल है। इन दुकानदारो को पहले भी चेतावनी दी गयी थी। लेकिन ये नियमो के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहे थे। इन सभी दुकानों को पूरे लॉकडाउन अवधि तक सील रखा जायेगा. सरकार ने लॉकडाउन की अवधि भी पहली जून तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के शुरू से ही दुकानदारो की लापरवाही सामने आ रही है। मुख्य सडक पर स्थित दुकान तो निर्धारित समय के आसपास बंद करा दिए जाते है। लेकिन गलियों में दुकान खोलने का काम लुकाछिपी के साथ दिन भर जारी रहता है। शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के कारण कपडे और आभूषण के दुकान द्वारा नियमो का कुछ ज्यादा ही उल्लंघन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।