बरबीघा प्रखंड में तूफान का प्रभाव जारी है। क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ दिन रात रुक रुक वर्षा हो रही है। इसी दौरान प्रखंड के सरैया गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तीन बजे एक विशाल गुलड का पेड़ एक मकान पर जा गिरा। जिससे प्रमोद सिंह और सज्जन सिंह नामक गृहस्वामी का करकट से बना मकान और दो शौचालय बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। जबकि गांव में बिजली आपूर्ति किए जाने वाले बिजली तार पर भी पेड़ गिरने से गांव में बिजली सेवा ठप्प हो गई है। घर वाले भाग्यशाली थे कि घटना के समय वे लोग दूसरे कमरे में थे।इस घटना में गृहस्वामी को लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुक़सान हुआ है।उनके घर का चारदीवारी भी इससे ध्वस्त हो गया है। घटना के बाद घर वाले काफी सहमे सहमे दिख रहे हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

कोविड केयर सेंटर में एक और कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। पांच दिन बाद यहाँ किसी का देहांत हुआ है। सेंटर पर होने वाली यह 27 वी मौत है। जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र के सुमका गाव निवासी 40 बर्षीय बिजय कुमार कोरोना से संक्रमित होने के बाद से कोविड केयर सेंटर पर इलाजरत थे। वे यहाँ लगभग 12 दिनों से इलाजरत थे। उनका शुगर लेवल काम करने के लिए भी डाक्टरों ने इन्सुलिन सहित अन्य प्रयास जारी रखा था। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि विजय के सेहत में काफी सुधार हो रहा था। जखराज स्थान स्थित संचालित कोविड केयर सेंटर से अब उसका एक बार कोरोना टेस्ट करा कर घर भेजने की की योजना बनायीं जा रही थी। इसी बीच उसने अचानक दम तोड़ दिया। बाद में उनके परिजनों को कोविड नियमो के तहत अंतिम संस्कार के लिए शव सुपुर्द कर दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बृहस्पतिवार को बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान यास ने यहां एक 60 वर्षीय दूध विक्रेता की जान ले ली। प्राप्त जानकारी में बताया गया कि यह चक्रवात के तूफान के दौरान वज्रपात में सदर प्रखंड के अबगील गांव निवासी राजो यादव की जान चली गई। बताया गया कि वे बृहस्पतिवार को बाजार में गांव से दूध ले जाकर बेचने के बाद साइकिल के द्वारा घर जा रहे थे। उसी समय रास्ते टाटी नदी पुल के समीप वज्रपात के शिकार हो गए। इस घटना की सूचना समाजसेवी ब्रजेश कुमार सुमन ने डी एम और एस पी को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की लाश जब्त कर ली। समाजसेवी ने गरीब दूध विक्रेता के आश्रितों को आपदा कोष से सरकारी सहायता राशि देने की मांग की। इसके पूर्व भी यास तूफान से जिले में पेड़ गिरने मकान क्षतिग्रस्त होने आदि के समाचार प्राप्त हुए हैं। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखोपुरसराय स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर बी डी ओ अमरेंद्र कुमार अमर और थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कल्याण आनंद के द्वारा एक जेवर दुकान को सील किया गया। मालूम हो कि लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में बाजार में व्यापार कर रहे व्यवसाई बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार दिए गए समय अनुसार दुकान खोलने और बंद करने को लेकर हर एक दुकान में बी डी ओ द्वारा रोस्टर चिपकाया जा चुका है । फिर भी दुकानदार चोरी छुपे अपनी दुकानों को खोलने से बाज नहीं आ रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

चेवाड़ा प्रखण्ड अन्तर्गत चेवाड़ा- छठियारा पथ पर यात्रियों से भरे एक टोटो वाहन सड़क किनारे खड्ड में पलट जाने से टोटो पर सवार सभी पांच लोगों के घायल हो गए। जबकि इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सभी तीनो घायलों को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां एक को स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है घायल हुए युवकों की पहचान लक्खीसराय के विधापीठ थाना क्षेत्र अंतर्गत किसनपुर के सलौना चक गांव निवासी के रूप में के गयी है बताया जा रहा है सभी टोटो सबार पांचों लोग शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। तभी अचानक यह दुर्घटना हो गयी फिलहाल सभी का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में किया जा रहा है ।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

चेवाडा प्रखंड के बहुआरा गाव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती मनाया। अम्बेडकर युवा विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित समारोह में लोगो ने बुद्ध के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। बैसाखी की बुद्ध पूर्णिमा के दिन महामानव के करुणा और प्रेम के संदेशो को स्मरण किया। करुणा और प्रेम के सागर मानवता के पुजारी तथागत गौतम बुद्ध भगवान के 2665 वें जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया। इस अवसर संगठन के अध्यक्ष ई अजीत कुमार दास ,रामदास रविदास, सदस्य श्रवण रविदास, राधे दास एवं अन्य सदस्यों ने तथागत भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया। समारोह में उपस्थित लोगो लो बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेकर अभी कोरोना के महामारी संकट काल में लोगो की सेवा करने का प्रण लिया। आज के दिन बुद्ध के बताये मार्ग और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गए है। महामारी में मानवता कराह रही है। इस बीच बहुत से समाज के दुश्मन इस आपदा को अवसर में तब्दील कर ओक्सिजन सहित अन्य दवा की तस्करी में जुटे हुए हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

बुधवार की सुबह पुलिस ने सुबह किऊल - गया रेलखंड पर सहनौरा रेलवे गुमटी से पांच सौ गज पश्चिम रेल पटरी पर से एक प्रौढ़ की लाश बरामद की है । प्रथम दृष्टया में प्रौढ़ की मौत ट्रेन से कट कर होना प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद को सुंभा ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर प्रौढ़ की क्षत - विक्षत लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दी है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश रेलवे पटरी पर पड़ा है। उन्होंने कहा प्रौढ़ की उम्र लगभग 52 वर्ष प्रतीत होता है। उसकी मौत के दौरान ट्रेन से कटकर शरीर कमर से दो भाग में अलग हो गया है। वह टी शर्ट और लुंगी पहन रखा।उन्होंने कहा कि अभी तक प्रौढ़ की पहचान नहीं हो पाई है।घटना के सम्बन्ध में एक प्राथमिकी नगर थाना में अंकित की गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सदर प्रखंड के कोसरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार एक युवक की मौत हो गई । जबकि दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया ।।मृतक की पहचान मटोखर गांव निवासी योगेंद्र रविदास के 23 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई। जबकि घायल युवक की पहचान शेखोपुरसराय प्रखंड के दुर्गा रविदास के 26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई । इस बाबत कुसुंभा ओपी अध्यक्ष सदाशिव यादव ने बताया कि तीन दिन पहले मृतक के चचेरे भाई की शादी में शामिल होने घायल युवक आया था। मृतक का वह फुफेरा भाई था । जिसे वह बाईक से पहुंचाने अस्थाना गांव जा रहा था । तभी कोसरा मोड के समीप घटना घटी। पुलिस ने युवक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किए जाने के बाद उसे गम्भीर अवस्था में पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवक के बचने की कम संभावना कम बताई है। मृतक के परिजनों द्वारा अज्ञात वाहन से कुचल दिए जाने से सम्बन्धित एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत में आज करो ना टीकाकरण जांच किया जा रहा है 9:00 बजे से चालू है 12:00 बज के कुछ मिनट हो गई और पहले से ग्रामीण हो और समुदायक के लोगों ने टीकाकरण करवाने के लिए और करो ना जांच करवाने के लिए इतना उत्साह बढ़ गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मल्हीपुर पंचायत में ग्राम मल्हीपुर में ही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में 50 लोगों को कोरोना का टेस्ट किया गया जिसमें कोई व्यक्ति को भी पॉजिटिव नहीं मिला मल्हीपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा मिल रही है जिसमें कोविड-19 एवं और बीमारियां के लिए भी दवा मिलता है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।