शेखोपुरसराय स्थानीय थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोलने पर बी डी ओ अमरेंद्र कुमार अमर और थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कल्याण आनंद के द्वारा एक जेवर दुकान को सील किया गया। मालूम हो कि लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में बाजार में व्यापार कर रहे व्यवसाई बाज नहीं आ रहे हैं। बिहार सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार दिए गए समय अनुसार दुकान खोलने और बंद करने को लेकर हर एक दुकान में बी डी ओ द्वारा रोस्टर चिपकाया जा चुका है । फिर भी दुकानदार चोरी छुपे अपनी दुकानों को खोलने से बाज नहीं आ रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।