चेवाडा प्रखंड के बहुआरा गाव में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती मनाया। अम्बेडकर युवा विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित समारोह में लोगो ने बुद्ध के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। बैसाखी की बुद्ध पूर्णिमा के दिन महामानव के करुणा और प्रेम के संदेशो को स्मरण किया। करुणा और प्रेम के सागर मानवता के पुजारी तथागत गौतम बुद्ध भगवान के 2665 वें जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया। इस अवसर संगठन के अध्यक्ष ई अजीत कुमार दास ,रामदास रविदास, सदस्य श्रवण रविदास, राधे दास एवं अन्य सदस्यों ने तथागत भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया। समारोह में उपस्थित लोगो लो बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेकर अभी कोरोना के महामारी संकट काल में लोगो की सेवा करने का प्रण लिया। आज के दिन बुद्ध के बताये मार्ग और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गए है। महामारी में मानवता कराह रही है। इस बीच बहुत से समाज के दुश्मन इस आपदा को अवसर में तब्दील कर ओक्सिजन सहित अन्य दवा की तस्करी में जुटे हुए हैं।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।