बरबीघा प्रखंड में तूफान का प्रभाव जारी है। क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ दिन रात रुक रुक वर्षा हो रही है। इसी दौरान प्रखंड के सरैया गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तीन बजे एक विशाल गुलड का पेड़ एक मकान पर जा गिरा। जिससे प्रमोद सिंह और सज्जन सिंह नामक गृहस्वामी का करकट से बना मकान और दो शौचालय बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। जबकि गांव में बिजली आपूर्ति किए जाने वाले बिजली तार पर भी पेड़ गिरने से गांव में बिजली सेवा ठप्प हो गई है। घर वाले भाग्यशाली थे कि घटना के समय वे लोग दूसरे कमरे में थे।इस घटना में गृहस्वामी को लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुक़सान हुआ है।उनके घर का चारदीवारी भी इससे ध्वस्त हो गया है। घटना के बाद घर वाले काफी सहमे सहमे दिख रहे हैं।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।