बिहार सरकार ने निर्देश जारी किया है जिनका माता-पिता नहीं है यह माता पिता दोनों में से एक का मौत कोरोना महामारी से हुआ होगा उनका बच्चों बच्चियों को 1500 रुपया प्रतिमा 18 वर्ष तक दिया जाएगा सरकार ने यह भी निर्देश जारी किया है उसको आवासीय विद्यालय में एडमिशन लिया जाएगा उस बच्चे बच्चियों को अच्छे से अच्छे शिक्षा देने का सरकार ने निर्देश दिया है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेनारी प्रखंड में अलग-अलग पंचायतों में टीका एक्सप्रेस द्वारा वैक्सीन कार्यक्रम किया जा रहा है पहले से अब लोगों के उत्साह से सदोखर पंचायत के रकबा गांव में लोगों ने तेजी से टीकाकरण करवा रहे हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रफीगंज प्रखंड के बौर पंचायत के बहादुरपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के इलाज की जगह, पुआल व उपले रखे जा रहे हैं।आपको बता दें कि रफीगंज शहर से पश्चिम दिशा में करीब 10 किलोमीटर की दुरी पर बराही पथ में बहादुरपुर गांव स्थित है ।जहां आज से करीब 15 साल पहले बहादुरपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण करवाया गया था, परंतु नहीं तो अभी तक वहां पर एक भी डॉक्टर बहाल किए गए हैं, और नहीं तो उसको देखभाल करने वाला कोई है। ग्रामीण दिलीप कुमार पासवान, संतोषी ठाकुर का कहना है कि अभी तक गांव में सिर्फ महिलाएं की गर्भवती जांच और टीकाकरण करने के लिए ही महीने में एक दो बार महिला स्वास्थ्य कर्मी आया करती हैं। बहादुरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में समुचित इलाज नहीं होने के कारण, पंचायत के 13 गांव कुटकुरी गंधरत,मुजांडी ,दनई, इंदरार,बौर फदरपुरा ,प्रेम बिगहा ,बिशुनपुर, पड़रिया ,सकीरगंज ,बहादुरपुर और देवी बिगहा के लोगों को इलाज के लिए रफीगंज जाना पड़ता है।इन सभी गांव की लगभग 10800 जनसंख्या है।अगर यहां स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली की जाएगी तो इससे सभी लोग लाभ होंगे। आज उप स्वास्थ्य केंद्र की भवन की जर्जर स्थिति हो गई है।
जिले में पिछले चौबीस घंटा में औसतन 74.50 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इस दौरान सबसे ज्यादा सदर प्रखंड शेखपुरा में सबसे ज्यादा 145.20 मिमी बारिश दर्ज की गयी। जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यास के दौरान जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में वर्षापात दर्ज किया गया। सदर प्रखंड के बाद जिले के टाल क्षेत्र माने जाने वाले घाटकुसुम्भा प्रखंड में 100 मिमी बारिश दर्ज की गयी। अरियरी प्रखंड क्षेत्र में 58.60 मिमी, चेवाडा में 52.60 मिमी, बरबीघा में 49.20 मिमी और सबसे कम शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में 41.40 मिमी बारिश दर्ज की गयी. बर्षा का यह आंकड़ा सवेरे 08 बजे तक का जारी किया गया है। सरकारी आंकड़े में बताया गया कि इस माह में सामान्यतया 132 मिमी बारिश हुआ करता है। लेकिन दो दिनों की बारिश ने यहाँ के सारे पुराने रिकार्ड तोड़ दिए है। यास चक्रवातीय तूफान के कारण यहाँ पिछले के बारिश के तुलना में 300 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शेखपुरा के जखराज स्थान स्थित कोरो ना से संक्रमित लोगों के इलाज हेतु स्थापित कोविड केयर सेंटर में एक महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गई है। सूत्रों ने बताया कि हाल में ही बहाल हुई महिला चिकित्सक डॉ अनन्या को सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने कोविड केयर सेंटर भेजा है। सूत्रों ने बताया कि सेंटर महिला मरीजों की संख्या अधिक रहने के कारण और सेंटर में एक भी महिला चिकित्सक न रहने के कारण इनकी प्रतिनियुक्ति की है। वैसे सेंटर के प्रभारी ने भी सी एस ने सेंटर में एक महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने की मांग की थी। सेंटर में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति हो जाने के बाद इलाजरत महिला मरीजों का इलाज बेहतर ढ़ंग से होने की उम्मीद जगी है।
सीमावर्ती नवादा जिले के काशीचक थाना के अंतर्गत विश्वनाथपुर गांव के 22 वर्षीय युवक नीतीश कुमार अपने छत पर टहलने के दौरान पाव फिसलने से नीचे गिर गया। घायल अवस्था में युवक को शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती में कराया गया ।जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया है ।युवक की स्थिति नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार बाद बेहोशी की हालत में पटना रेफर कर दिया गया। परिजनों का बुरा हाल हाल है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बंगाल की खाड़ी में उठा यास चक्रवाती तूफान का कहर यहाँ साफ साफ देखा जा सकता है। कल से दिन रात रुक रुक कर हुए बारिश ने पूरे जिला को पानी पानी कर दिया। शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्र और खेतो में पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस दौरान तेज़ हवा के कारण भी कई जगह क्षति का समाचार मिला है। यास के दौरान आंधी –पानी से सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब के आशियाना पर हुआ है। लोगो की झोपडिया उड़ गयी। जबकि पचना गांव में एक गरीब परिवार का घर जा गिरा। कच्चे मकान गिरने का भी समाचार है। इधर नगर क्षेत्र में लगाये गए बड़े बड़े सरकारी होर्डिंग भी तेज़ हवा में उड़ गए। जिले में यास का असर सब्जी और प्याज उत्पादक किसानो पर पड़ा है। नगर क्षेत्र से सटे जमालपुर में सब्जी के विशाल भूभाग को आंधी और पानी ने तबाह कर दिया। उसी प्रकार आम और प्याज के खेत में भी पानी जमा हो जाने से किसानो को नुकसान का समना करना पड़ा है। नगर क्षेत्र में कई सरकारी कार्यलय और वकालतखाना के चारो ओर जलजमाव हो गया। हलाकि लॉकडाउन के कारण कार्यालय और न्यायालय बंद होने से लोगो को इससे किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
चेनारी इलाके में लगातार बारिश होने से सब्जी के खेतों में पानी भर गया है जिसके कारण किसान भाइयों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस खबर को विस्तार पूर्वक सुनने के लिए इस ऑडियो पर क्लिक करें
चेनारी प्रखंड में आज अलग-अलग जगहों पर कोविड-19 के जांच किया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरटी पीसीआर से किया गया जांच जिसमें 42 लोगों को किया गया जांच और वहां को कर्मचारियों से पूछा गया जांच करवाने के लिए कम लोग क्यों आ रहे हैं उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूकता करने में लापरवाही किया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
बरबीघा शहर के हटिया मोड स्थित रवि रंजन कुमार के घर से हथियारों के नोक पर पिछले माह लाखों रुपए की संपति लूट के मामले का उद्भेदन करते हुए बरबीघा थाना पुलिस ने डकैती के इस मामले में शामिल एक डकैत को लूट के एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि गत 26 अप्रैल की रात्रि आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने रवि रंजन के घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात, कपड़ा , बर्तन , दो मोबाइल ,टी वी आदि कीमती सामान लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन लूट के मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर एक डकैत सुमन यादव को धर दबोचा। जो कि शहर के कोयरी बीघा मुहल्ला निवासी विनोद यादव का पुत्र है।उसके पास से गृहस्वामी के यहां से लूटी गई एक मोबाइल सेट को बरामद किया गया है।गिरफ्तार युवक से घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
