कोविड केयर सेंटर में एक और कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया। पांच दिन बाद यहाँ किसी का देहांत हुआ है। सेंटर पर होने वाली यह 27 वी मौत है। जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र के सुमका गाव निवासी 40 बर्षीय बिजय कुमार कोरोना से संक्रमित होने के बाद से कोविड केयर सेंटर पर इलाजरत थे। वे यहाँ लगभग 12 दिनों से इलाजरत थे। उनका शुगर लेवल काम करने के लिए भी डाक्टरों ने इन्सुलिन सहित अन्य प्रयास जारी रखा था। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि विजय के सेहत में काफी सुधार हो रहा था। जखराज स्थान स्थित संचालित कोविड केयर सेंटर से अब उसका एक बार कोरोना टेस्ट करा कर घर भेजने की की योजना बनायीं जा रही थी। इसी बीच उसने अचानक दम तोड़ दिया। बाद में उनके परिजनों को कोविड नियमो के तहत अंतिम संस्कार के लिए शव सुपुर्द कर दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
