लॉकडाउन के दौरान निर्धारित दुकान खुलने के समय बाज़ार में जाम लगने से लोग प्रतिदिन हलकान हो रहे है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगो के खरीदारी के लिए उमड़ने के कारण यह स्थित उत्पन्न हो रही है। साथ ही इस समय यातायात को नियंत्रित करने के लिए परिवहन विभाग या पुलिस के नहीं रहने के कारण स्थित दयनीय बनी रहती है। प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी जिला मुख्यलय के कटरा चौक से लेकर पटेल चौक के बीच वाहनों के रेला के कारण आमलोगों का पैदल भी चलना दूभर था। बाज़ार क्षेत्र में लगे भीषण जाम के कारण कोरोना और लॉकडाउन के नियमो का पालन भी नहीं हो पा रहा था। बड़ी संख्या में जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी के कारण मास्क से नाक भी ढके नजर नहीं आ रहे थे। उसी प्रकार दुकानों में भी खरीदारी के लिए भीडभाड पहले की तरह ही लगा रहा। कोरोना से लापरवाह लोग बाज़ार में खरीदारी के नाम पर कोरोना को बढ़ावा देने में लगे है। बड़ी संख्या में लोग कोरोना से पूरी तरह बेपरवाह दीख रहे है। लोगो की यह लापरवाही उनके स्वयं और दूसरो के लिए मंहगा पड़ सकता है। इस लापरवाही पर लगाम नहीं लगाये जाने से भी नियम तोड़ने वालो का हौसला बाधा हुआ है। हलाकि जिला प्रशासन ने नगर क्षेत्र के सभी चौक चौराहे और भीडभाड वाले स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश लॉकडाउन के शुरू में ही जारी कर रखा है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।