शेखोपुरसराय स्थानीय प्रखंड के नीमी गांव निवासी रविंद्र पंडित के द्वारा अपनी पुत्री की हत्या कर लाश को गायब कर दिए जाने की शिकायत पुलिस से की है। आवेदन में आरोप नवादा के काशीचक थाना के महारथ निवासी राजू पंडित के पुत्र रोशन कुमार पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 3 साल पहले बेटी की शादी की थी। रिमझिम की शादी के बाद ही मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरा नहीं होने की वजह से उसकी हत्या कर दी गई और लाश को गायब कर दिया गया।बहुत खोजने के बाद भी बेटी का पता नहीं चल रहा है। घर वाले कुछ नहीं बता रहे हैं। वहां जाने पर गाली गलौज किया जा रहा है। उधर इसी मामले में लड़की के पति के द्वारा हरिद्वार के सिडकुल थाना में पुलिस को पत्नी के गायब हो जाने की सूचना दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने इस्तिहार निकालकर लड़की को खोजने की बात कही है। यह प्राथमिकी 10 मई को दर्ज कराई गई है।
