जिले में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने और लोगों के मनमानी का मामला लगातार सामने आ रहा है। दुकानदार बेरोकटोक सभी तरह की दुकानें खोल रहे हैं । इस मनमानी को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा दुकानों मंगलवार को सील करने और जुर्माना वसूलने का अभियान जारी रहा।मंगलवार को शेखपुरा नगर परिषद में अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में सघन रूप से वाहनों की जांच की गई। बगैर निर्धारित पास के घूमने वाले वाहन संचालकों से जुर्माने की राशि वसूल की गई । बाइक सवार को भी जमकर क्लास ली गई। बिना वजह इधर-उधर घूमने वाले लोगों को भी फटकार लगाई गई। साथ ही कई दुकानों को सील भी कर दिया गया । उधर बरबीघा नगर परिषद में भी कार्यपालक पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों के द्वारा बाजार में अभियान चलाकर दुकानों को सील किया गया और कड़ी चेतावनी दी गई। एक रेडीमेड दुकान को सील किया गया । किराना दुकान और बिना मास्क के सफर करने वालों से जुर्माना की राशि वसूल की गई।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।