शेखपुरा नगर क्षेत्र के गोला रोड निवासी विनोद महतो के घर में 3 दिन बाद बेटी की शादी की बारात आनेवाली थी ।लेकिन घर में आग लग जाने से शादी के सारे सामान और दो लाख नगदी सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। आग लगने की यह घटना रविवार की रात में घटी। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि घर में रिश्तेदार भी आए हुए थे।शादी की तैयारी हो गई थी। घर में दो लाख रुपए की नगदी भी रखा गया था। बाद ने दमकल बुलाकर पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया। मोहल्ले के लोगों ने भी आग पर काबू पाने में पूरी मदद की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत शेखूपुर डीह गांव के समीप बने हनुमान मंदिर में सोमवार के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में युवक व युवती ने शादी रचाई।युवक की पहचान बाजितपुर गांव निवासी विपिन पासवान के पुत्र रोहित कुमार 23 वर्ष के रूप में की गई एवं युवती की पहचान महसार गांव निवासी रामजतन पासवान की पुत्री पूजा कुमारी 21 वर्ष के रूप में की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए युवक रोहित कुमार ने बताया कि हम दोनों के बीच करीब 2 साल से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था । लेकिन पिता विपिन पासवान के द्वारा दहेज की मांग किया जा रहा था। जो कि लड़की के पक्ष की ओर से दहेज देने में असमर्थ जताया ।जिसके कारण हम दोनों मिलकर शेखूपुर डीह गांव के समीप बने हनुमान मंदिर में शादी रचाई। इस विवाह को लेकर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई । इस विवाह को देखने के लिए भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ इकट्ठा हो गई ।बताया जाता है कि युवक व युवती पहले से ही रिश्तेदार है ।फिलहाल दोनों अपने रिश्तेदार के यहां शेखूपुर डीह गांव में रह रही है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक सुभाष कुमार भगत ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हुई हो, चाहे वह किसी भी कारण, बीमारी या कोविड -19 से हो गई हो, तो उनसे बैंक के खाता का विवरण देखने को कहें। यदि उनके पासबुक की प्रविष्टि में 01 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच बैंक ने 12 रुपया या 330 रुपया कटा हो तो इसे चिह्नित करें और मृतक के परिजनों से कहें कि बैंक में जाकर दो लाख रुपए के लिए बीमा राशि का दावा प्रस्तुत करें। उन्होंने जिलाबासियो से अपील की है कि यदि आपके आसपास ऐसी घटना हुई हो तो तुरंत पीड़ित परिवार अथवा उनके परिजनों को अवश्य सूचित करें। यह बीमा दावा 90 दिनो के अन्दर कर सकते हैं। 2015 से भारत सरकार ने ज्यादातर लोगों के बैंकों के हर बचत खाताधारकों को दो सस्ती बीमा योजनाएं प्रदान की थी। जिसमे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जिसमे 330 रूपये और प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा योजना जिसमे 12 रूपये का प्रीमियम लगता है। बहुत लोगों ने इस बीमा को खरीदा हैं और इन दोनों बीमा की वार्षिक क़िस्त बचत खाते से प्रतिवर्ष कटती रहती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए 31 मई तक अपने बैंक खाता में प्रयाप्त राशि रखे ताकि बैंक स्वयं इस योजना की राशी काट सके। अगर 330 रु कटा हैं तो सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी रुपये दो लाख का बीमा कभर उपलब्ध है। जो व्यक्ति 18 साल से 55 वर्ष की आयु का है और दुर्घटना की स्थिति में 4 लाख, 50 से 70 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोगों के लिये सिर्फ दुर्घटना की स्थिति में रुपये दो लाख तक का बीमा कभर उपलब्ध हैं। इस सम्बन्ध में किसी भी तरह के परेशानी होने पर जिला अग्रणी बैंक कार्यालय से सम्पर्क करने को भी कहा गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मैं आशीष कुमार सभी श्रोताओं को बताना चाहता हूं कि कुछ विशेषज्ञों के द्वारा आशंका जताई गई है कि जल्द ही देश में कोरोना वायरस का तीसरी लहर भी आ सकती है इससे निपटने के लिए अभी से तैयारी करना बहुत जरूरी है और जो कोरोनावायरस का पहला लहर आया था तो उसमें लगभग बहुत सारे लोगों को परेशान किया था और जब दूसरी लहर आया तो बुजुर्ग लोगो को ज्यादा परेशान किया और तीसरा लहर के बारे में आशंका जताई जा रही है कि बच्चों के ऊपर ज्यादा प्रभावित होगी इस खबर को सफलतापूर्वक सुनने के लिए इस ऑडियो पर क्लिक करें।

चेवाड़ा थाना के कुसोखर गांव निवासी नवीन कुमार की मौत सड़क हादसे में हो गई।जबकि उसके साथ जा रहा एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। यह हादसा नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के सकसोहरा मार्ग में छतरबीघा के पास हुआ। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।बाइक और मृतक व्यक्ति की लाश ट्रक में पहिए के नीचे फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के द्वारा लाश को निकालना संभव हो सका। इस घटना में मिली जानकारी में बताया गया कि युवक शनिवार की रात्रि बाइक से जा रहा था। इसी बीच वह ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी लाश को ट्रक के पहिए के नीचे से पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रविवार को बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर स्थानीय थाना के समीप ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन विभाग के द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान तीन ओवरलोड ट्रक को जब्त किया गया । इस अभियान में दो ओवरलोड ट्रैक्टर और एक ट्रक को जब्त कर शेखोपुरसराय थाना को सुपुर्द कर दिया गया। खनन विभाग के द्वारा लगातार चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के कारण ट्रक मालिकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष कल्याण आनंद बताया कि तीन ओवरलोड वाहनों को खनन विभाग के द्वारा जप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में ओवरलोड ट्रकों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए यह छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला में कोरोना का कहर काफी कम होता जा रहा है। कोरोना संक्रमितो की संख्या अब दहाई भी पार नहीं कर पा रही है। लॉकडाउन का असर कहे या स्वस्थ्य विभाग के तत्परता या फिर जाँच की धीमी गति जिले में रविवार को कोरोना के 09 नए संक्रमित मिले हैं। जिले के पांच प्रखंड क्षेत्र में एंटीजन जाँच में एक भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। हलाकि इन केन्द्रों पर पग्भाग 500 सैम्पल की जाँच की गयी बताई गयी है। जिले के विभन्न क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में ट्रूनेट से जाँच में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। वहीँ सदर पीएचसी में एंटीजन जाँच में 02 संक्रमित मिले हैं। यहाँ से पटना जाँच के लिए भेजे गए आरटीपीसीआर नमूनों में 06 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कुल संक्रमितो की संख्या दूसरे लहर में बढ़कर 4516 हो गयी है। जिसमे से 4225 स्वस्थ्य भी हो गए है। जिले में सक्रिय लगभग 250 कोरोना संक्रमितो में से अधिकांश घर पर ही इसे मात देने में लगे हैं। 17 गम्भीर लक्षण वाले कोविड केयर सेंटर में डाक्टरों की देखरख में इलाजरत है। कोरोना की संक्रमन के कम होने को अधिकांश लोग सकारात्मक तरीके से स्वागत कर रहे हैं। वहीँ कुछ व्यक्ति कम जाँच के कारण कम परिनाम आने का आरोप लगा रहे हैं।

रविवार को प्रखंड के ससबहना बाजार में राष्ट्रीय जनता दल कोविड केयर सह शेखपुरा कोविड केयर सेंटर के द्वारा ग्रामीणों के लिए बेहतर स्वास्थ के लिए कैम्प लगाया गया । जिसमें ससबहना, घुसकुरी, वर्षा, सुमका, महुवत, जंगलीबीघा ,जखोर, दतुआर, लटकाना , मणिपुर, बहादुरपुर,विशनपुर, बलरामबीघा, चोरबर कम्बलबीघा, एवं अन्य गाँव के सैकड़ो लोग जांच और इलाज हेतु पहुंचे शिविर में कोविड विशेषज्ञ डॉ प्रशांत कुमार और डॉ रामानुज प्रसाद के द्वारा लोगों का इलाज किया गया । साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक दवाई और मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया और कोरोना से बचाव के उपाय बताया गया | शिविर में उपस्थित क्षेत्रीय राजद विधायक विजय सम्राट ने लोगों से मास्क का प्रयोग करने,वेवजह घर से बाहर न निकलने और बार बार साबुन से हाथों को धोने की सलाह दी । जांच शिविर में राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शम्भू यादव प्रखंड अध्यक्ष अवधेश रविदास, समाजसेवी मिथलेश सिन्हा ,पूर्व मुखिया उमेश सिंह पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र पासवान, पूर्व सरपंच रामस्वार्थ यादव ,निरंजन कुमार ,विकाश कुमार डॉ रविन्द्र एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

जिले में अब सक्रिय संक्रमितो की संख्या घटकर 250 के पास पहुंच गई है। जिसमे से 18 का इलाज कोविड केयर सेंटर में और शेष घर पर रह कर ही इसे हराने में जुटे हुए हैं। इन सकारात्मक आंकड़ो के बीच स्वास्थ्य विभाग सभी को उचित दवा और सलाह देने में रात दिन एक किये हुए है। घर पर रह रहे लोगो का भी प्रतिदिन हालचाल टेलेफोन से लिया जा रहा है। रविवार को 46 और के स्वस्थ्य होने का समाचार मिला है। जिले में कोरोना को मात देने वालो की संख्या अब बढ़कर 4225 हो गयी है। यह कुल संक्रमितो का 93.75 प्रतिशत है।अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में दूसरे लहर के दौरान अभी तक 48 हजार सैम्पल टेस्ट किये गए। ऐसे कुल संक्रमन का दर यहाँ 09.49 प्रतिशत है। लेकिन सक्रिय संक्रमन का दर एक प्रतिशत से भी कम होकर 0.09 प्रतिशत हो गया है। कोरोना से जान गवाने वालो की संख्या भी यहाँ आधा प्रतिशत से कम बताया जा रहा है। सरकारी पोर्टल पर दूसरे लहर के कहर में कोरोना से मरने वालो की संख्या 26 बताई जा रही है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गत 6 अप्रैल की शाम नगर थाना क्षेत्र के बरूई मोड के पास सीएसपी घाट कुसुंभा के संचालक एक लाख दस हजार रूपए की नकदी व मोबाइल लूट कांड का पुलिस उद्भेदन करने में सफलता पाई है। इस बाबत एस पी कार्तिकेय शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को बताया कि इस मामले में जमुई जिला अन्तर्गत सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुरहा डीह गांव के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में रवीश कुमार पिता सागर महतो और टिंकू कुमार पिता धर्म महतो का नाम शामिल है। इनके पास से नकद 46सौ रुपए , लूट का मोबाइल के साथ कुल 13 मोबाइल सेट , एक पल्सर बाईक , बैंक पासबुक , 3 ए टी एम , एक पैन कार्ड बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर ली है। छापामारी का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक ऋषभ यादव ने की।उन्होंने बताया कि गत 6 अप्रैल की शाम सदर प्रखंड के पुरैना गांव निवासी और सीएसपी घाट कुसुंभा के संचालक बाईक पर सवार होकर शेखपुरा से रुपयों को लेकर वापस घर लौट रहा था।तभी बरूई मोड पर घात लगाए अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया था।गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इस सड़क लूट के मामले घटना के महज डेढ़ माह के अंदर पर्दाफाश करने में सफलता अर्जित की।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।