चेवाड़ा थाना के कुसोखर गांव निवासी नवीन कुमार की मौत सड़क हादसे में हो गई।जबकि उसके साथ जा रहा एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। यह हादसा नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के सकसोहरा मार्ग में छतरबीघा के पास हुआ। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।बाइक और मृतक व्यक्ति की लाश ट्रक में पहिए के नीचे फंसा रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के द्वारा लाश को निकालना संभव हो सका। इस घटना में मिली जानकारी में बताया गया कि युवक शनिवार की रात्रि बाइक से जा रहा था। इसी बीच वह ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी लाश को ट्रक के पहिए के नीचे से पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। युवक की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
